in

वनों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है : विपिन सिंह परमार

हिमवंती मीडिया/शिमला 

हिमाचल प्रदेश विधान सभा  तपोवन के परिसर  में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, विधान सभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री तथा वन मंत्री राकेश पठानिया सहित सदन में उपस्थित सभी मंत्रीपरिषद के सदस्यों तथा  सदस्यों द्वारा पौधों का रोपण किया गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बेल पत्र तथा विधान सभा अध्यक्ष  विपिन सिंह परमार ने चिनार के पौधों का रोपण किया । इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि  पौध रोपण से जहां विधान सभा परिसर तपोवन का सौन्दर्यकरण होगा वहीं परिसर में भूमि कटाव भी रूकेगा।

परमार नें कहा कि वनों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है, जहां हमें वनों से बेहतरीन तथा सुखद वातावरण मिलता है वहीं इनकी महक से जलवायु भी अनुकूल रहती है जो मानव जीवन को दीर्धायु  प्रदान करती है।  इस अवसर पर सभी  सदस्यों ने भी पौधरोपण का  कार्य सम्पन्न्‍ किया। विधान सभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने इस पौधरोपण कार्यक्रम के लिए गुन्जन संस्था , वन विभाग तथा वन मंत्री राकेश पठानिया का धन्यवाद किया। परमार ने सभी मंत्रीपरिषद के सदस्यों तथा सदस्यों का भी पौधरोपण के लिए धन्यवाद किया।

ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का हुआ निधन, हेलिकॉप्टर हादसे में एक मात्र जिंदा बचे थे सैन्य अधिकारी

सिरमौर में एड्स के मरीजों की सुविधा के लिए मेडिकल कॉलेज में स्थापित किया जाएगा एंट्री रेट्रोवायरल उपचार केंद्र