in

वरिष्ठ नागरिक परिषद के महासचिव बने गजेंद्र देव शर्मा

हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब

पांवटा साहिब में वरिष्ठ नागरिक परिषद की मासिक बैठक अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार शर्मा की अध्यक्षता में वरिष्ठ नागरिक परिषद (पंजी.) के कार्यालय में सम्पन्न हुई। इस बैठक में पिछली बैठक की कार्यवाही जी.डी. शर्मा नव नियुक्त सचिव द्वारा पढ़कर सुनाई गई जिसका सभी उपस्थित सदस्यों ने अनुमोदन किया। बैठक में पिछली कार्यवाही के अनुसार राजेन्द्र शर्मा को अगामी दो वर्षों के लिए सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया वहीं उन्हें अपनी कार्यकारिणी चुनने का भी अधिकार दिया गया। राजेन्द्र शर्मा ने अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिन सदस्यों को अपनी कार्यकारिणी में शामिल किया उनमें पैटर्न आर.सी. गुप्ता व एम.एस. कैंथ को बनाया गया।

     

बता दें कि वरिष्ठ उप प्रधान राकेश बेदी तथा उप प्रधान का पदभार कुलवंत सिंह चौधरी को सौंपा गया। महासचिव गजेन्द्र देव शर्मा तथा सह सचिव डी. आर. भारद्वाज तथा अर्जुन देव खुराना को बनाया गया तथा वित्त सचिव विजय कुमार चौहान व संगठन सचिव त्रिलोक सिंह को चुना गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में एन.डी. सरीन, टी.सी. गुप्ता, सुन्दर लाल मेहता, विजय गोपाल, कैप्टन पी.सी. भंडारी, अरविन्द बंसल तथा शांति स्वरूप गुप्ता को शामिल किया गया।

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत निगम, बोर्ड और बैंक अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

पांवटा साहिब की बनौर पंचायत में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित