in

विकास की गति को तेज करने के लिए आड़े नहीं आएगी बजट की कमी : लखविंद्र राणा

 

बीबीएन(शांति गौत्तम):- नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कभी भी बजट की कमी आड़े नहीं आएगी। यह बात नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक लखविंद्र राणा ने ग्राम पंचायत क्योड़ी में तीन लाख रूपए से निर्मित सामुदायिक भवन का उदघाटन करते हुए कही। उन्होंने कहा कि उन्होंने राजनीति को कभी भी अलग-अलग पहलूओं से नहीं देखा है। उनके लिए सभी लोग एक सामान हैं।

 उन्होंने बताया कि बौटा से धार कोटला के संपर्क मार्ग के लिए 70 हजार रूपए पंचायत के पास पहुंच गया है तथा इसका निर्माण भी शुरू हो गया है। इसका निर्माण शीघ्र ही पूरा हो जाएगा। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि झांडिया के खेल मैदान के लिए एक लाख रूपए भी पंचायत के पास पहुंच गया है। इसका निर्माण भी शीघ्र ही शुरू हो जाएगा तथा बच्चों के खेलने के लिए अच्छा खेल मैदान होगा। जहां पर बच्चे अपनी प्रतिभा को निखार सकेंगे। रामआसरा कुमारी सडक़ के लिए पचास हजार, बैहली बोहरी देवी सडक़ के लिए सत्तर हजार, रामशहर से धार देवता सडक़ पर तथा झांडिया में इंटरलॉक टाइल बिछाने के लिए दो – दो लाख रूपए पंचायत के पास पहुंच गए हैं।

 उन्होंने बताया कि धार कोटला सडक़ के लिए तीस हजार व राम सिंह के घर के लिए सडक़ के लिए पचास हजार रूपए दे दिए गए हैं। इस मौके पर उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। बेरोजगारी और महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। लेकिन भाजपा की सरकार गहरी नींद सोई हुई है।

उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता हमेशा ही विकास की गति को तेज करना रही है। इसके लिए वह हमेशा ही प्रयासरत रहे हैं। इस मौके पर बाबा जोगिंद्र सिंह, क्योड़ी पंचायत के प्रधान राम आसरा, पूर्व प्रधान माड़ू राम, रामशहर पंचायत के प्रधान वीरेंद्र, उपप्रधान बाबू राम,  बीडीसी  देवीशरण, दिनेश ठाकुर, विक्की ठाकुर, जगदेव धीमान, गिरधारी बस्सी, रामस्वरूप व रमेश आदि मौजूद रहे। 

 

30 अक्तूबर से पूर्व जमा करवायें बिजली बिल

विजयदशमी प्रभु राम की विजय की याद में तथा असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। : सरवीन चौधरी