in

विधान सभा सचिवालय में सामान्य विकास समिति की बैठकें आयोजित।

 

  शिमला(ब्यूरो):- हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय में सामान्य विकास समिति की बैठकें  हीरा लाल सभापति की  अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इन बैठकों में जगत सिंह नेगी, कर्नल इन्द्र सिंह, इन्द्र दत्त लखनपाल, सुन्दर सिंह ठाकुर, व  जवाहर ठाकुर सदस्यों ने भाग लिया ।       

इन बैठकों में  समिति ने बहुउद्देश्यीय परियोजनाओं एवं ऊर्जा विभाग द्वारा प्रदेश में चलाई जा रही गतिविधियों पर अधारित प्रेषित प्रश्नावली में निहित सिफारिशों के प्राप्त विभागीय उत्तरों पर अतिरिक्त जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से अतिरिक्त मुख्य सचिव (बहुउद्देश्यीय परियोजनाओं एवं ऊर्जा), हिमाचल प्रदेश सरकार का मौखिक परीक्षण किया। सम्बन्धित सचिव ने अधिकांश आपत्तियों के सन्दर्भ में समिति को विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई व समिति ने जो-जो अतिरिक्त सूचना चाही है उसे भी यथाशीध्र विधान सभा सचिवालय को उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।                  

अनुकूल पर्यावरण समन्वित प्रयास से हो सकता है: डीसी

राजगढ़ के श्मशान घाट की स्थिति खराब