in

विधायक ने कोसा कांग्रेसियों को

पांवटा(सपना):– शहर के बीचोबीच स्थित एक निजी होटल में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पांवटा दून के विधायक सुखराम चौधरी ने कांग्रेसियों को आड़े हाथों लिया और कहा कि कई दिनों से कांग्रेसी नेता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के विरुद्ध बयान-बाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जो स्वयं जमानत पर रिहा हैं। जिन पर आय से अधिक आमदनी रखने का आरोप लग चुका है। मामला न्यायालय में लंबित है, आज हमारे मुख्यमंत्री से नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र चाहते हैं। उन्होंने कहा आप पर भ्रष्टाचार के करोड़ों के आरोप लगे तो उससमय आपको नैतिकता की याद नहीं आई।                                                                                                   उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों से मेरा आग्रह है कि मुख्यमंत्री के साथ चलिए व हिमाचल में बेहतरीन काम कर रहे हैं। इस करोना काल में 2 लाख से अधिक लोगों को सरकार के खर्चे पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हिमाचल में लेकर आए हैं। विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि जो लोग खुद भ्रष्टाचार में डूबे हैं उन्हें भ्रष्टाचार की बात नहीं करनी चाहिए।                                                                                           भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल के त्यागपत्र को लेकर उन्होंने कहा कि उनके ऊपर किसी तरह का कोई आरोप नहीं है, कांग्रेसियों ने उन पर आरोप लगाया इसलिए उन्होंने नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दिया। सरकार ने इंक्वायरी बिठाकर उन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है,जिनके नाम आ रहे थे। राजीव बिंदल का उनसे कोई लेना देना नहीं है।                                                                                बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों को क्वॉरेंटाइन ना करने का फैसला जो सरकार ने लिया है उसकी उन्होंने प्रशंसा की क्योंकि आर्थिक रूप से भी प्रदेश को सबल बनाना जरूरी है साथ ही उन्होंने उद्योगपतियों से आग्रह किया जो भी बाहर से प्रवासी मजदूर आए उन्हें अपने स्तर पर उनके स्वास्थ्य के जांच अवश्य करवाएं ताकि इस महामारी को फैलने से रोका जा सके।

लहसुन की खेती से किसान हुए मालामाल

डिग्री कॉलेज की परीक्षाओं की तैयारी