in

शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने 154 महिला मंडलों को वितरित किए 17 लाख 40 हजार के चैक

हिमवंती मीडिया/रमेश कँवर(कुल्लु)
पांच दिवसीय राष्ट्रीय शरदोत्सव मनाली-2022 के दौरान झांकी प्रतियोगिताओं, कुल्लवी नाटी, फैशन शो, रस्साकशी तथा उत्सव के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थाओं के अधिकरियों तथा कर्मचारियों को सम्मानित करने के लिए माउंनटेयरिंग संस्थान मनाली (अलेऊ) के सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा, भाषा, कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।  इस अवसर पर उन्होंने नग्गर विकास खंड के 154 महिला मंडलों को 15 लाख 40 हजार रूपए की राशि के चैक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसमें प्रत्येक महिला मंडल को 10-10 हजार रूपए की राशि के चैक शामिल हैं। इन महिला मंडलों ने विंटर कॉर्नीवल के दौरान 2 जनवरी, 2022 को मनाली मॉल रोड़ पर निकाली गई भव्य झांकी प्रतियोगिता में भाग लिया था।
  इसी प्रकार कुल्लवी नाटी प्रतियोगिता में लैफट तथा राईट बैंक के 118 महिला मंडलों को विंटर कार्नीवल के दौरान मॉल रोड़ पर शानदार नाटी के लिए 2 लाख रूपए की राशि का चैक प्रदान किया गया। यह राशि इन सभी महिला मंडलों में समान रूप से वितरित की जाएगी। 3 जनवरी, 2022 को राईट बैंक के 59 महिला मंडलों तथा इसी प्रकार 6 जनवरी को लैफट बैंक के 59 महिला मंडलों ने मॉल रोड़ पर नाटी प्रतियोगिता में भाग लिया था।
झांकी प्रतियोगिता में मां दुर्गा महिला मंडल मनाली ने पहला स्थान, दाणीदार महिला मंडल गोशाल ने दूसरा तथा मथियाणां महिला मंडल को तीसरा स्थान प्राप्त करने के लिए क्रमशः 30 हजार, 20 हजार तथा 10 हजार रूपए के चैक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार फैशन शो प्रतियोगिता में जमदग्नि महिला मंडल प्रीणी को पहले स्थान के लिए 10 हजार रूपए, महिला मंडल मथियाणा को दूसरे स्थान के लिए 6 हजार तथा, महिला मंडल बशिष्ठ को तीसरे स्थान के लिए 4 हजार रूपए के चैक प्रदान कर सम्मानित किया गया। रस्साकशी में  मोनिका महिला मंडल हिंबरी, विपाशा महिला मंडल रायसन को क्रमशः पहला तथा दूसरा स्थान प्राप्त करने के लिए 15 हजार तथा 10 हजार रूपए की राशि के चैक प्रदान किए गए। कुल्लवी नाटी में प्रथम पुरस्कार राईट बैंक तथा दूसरा पुरस्कार लैफट बैंक ने प्राप्त किया। कुल्लवी नाटी में (वैस्ट डांस) में महिला मंडल छयाल ने पहला, शिव शक्ति महिला मंडल सियाल ने दूसरा तथा गायत्री महिला मंडल जगतसुख ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त नगर परिषद मनाली, मनाली प्रशासन, मनाली होटलियर्स संघ के अध्यक्ष व पदाधिकरियों सहित अन्य संस्थाओं को विंटर कार्नीवल के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने तथा योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया।

भूमि सीमांकित करने में ड्रोन तकनीक का किया उपयोग : डीसी

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर को ग्लोबल एक्सीलेंस अचीवमेंट अवार्ड से किया गया सम्मानित