in

शुक्रवार को नाहन विधायक डॉ राजीव बिंदल करेगें एडवांस सीटी स्कैन मशीन का शुभांरभ,जिला की पहली, सबसे कम रेडियेशन, सबसे सुरक्षित, अत्याधुनिक मल्टीलेयर स्लाइस सीटी स्कैन मशीन अब आपके अपने जिला में : श्री साई अस्पताल

नाहन(ब्यूरो):- श्री साई अस्पताल नाहन सिरमौर में स्वास्थ सुविधाओं को लेकर प्रतिदिन नए कीर्तीमान स्थापित कर रहा है। जिला सिरमौर में पहली बार अत्याधुनिक मल्टीलेयर स्लाइस सीटी मशीन की सुविधा लोगों के लिए उपलब्ध करवाई जा रही है। जिसका शुभारंभ शुक्रवार को दोपहर 2 बजे पूर्व विधान सभा अध्यक्ष व नाहन विधायक डॉ. राजीव बिंदल के हाथों से किया जाएगा। इस बारे में पूर्व नाहन विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने बताया कि ये बेहद हर्ष की बात है कि लोगों को अब अत्याधुनिक सीटी के लिए बाहरी राज्यों में जाने की आवश्यकता नही होगी। लोगों के लिए श्री साई अस्पताल का ये बड़ा कदम सराहनीय योगय है। बता दे कि श्री साई अस्पताल नाहन सालों से प्रयासरत रहा है कि कि जिला में 32 स्लाइस चित्र के साथ साथ कम रेडियेशन वाली मशीन जिलावासियों के लिए उपलब्ध करवाई जाएं। जिससे रोगी के शरीर पर इसका दुष्प्रभाव होने की संभावना न के बराबर है। अब वह सपना पूरा होने जा रहा है। इस सीटी स्कैन की रेडिऐशन बहुत ही कम है जिससे लोग का स्वास्थ पुरी तरहा सुरक्षित रहेंगा।

जिला की सबसे पहली एडवांस मशीन

बता दे सीटी स्कैन एक्स-रे का ही एक रूप है, जिसे कम्प्यूटराइज़ एक्सियल टोमोग्राफी भी कहा जाता है। सीटी स्कैन शरीर के अंगों के चित्रों को दिखाता है। इस मशीन से पेल्विस फॉर डी पिक्चर में दिखाने में सक्षम है। इसके साथ ही ब्रेन एनजओंग्राफी, लॉवर लिंब एनजीओग्राफी (पैरो के नसो की जानकारी), वेरीकोन वेन (सिर के नसो की गहनता से जांच), सीटी ग्रेड बाइएप्सी (केंसर की जांच) सीटी ग्रेड एफएनसी (दिमाग के केंसर की जांच) सहित डेंटल स्कैनिंग करने मे पूरी तरह सक्षम है। इतना ही नही सीटी में कम समय लगने के कारण हानिकारण रेडियेशन किरणों की संभावना बहुत ही कम हो जाती है। इसके अलावा रोगी को रिर्पोट भी साथ प्राप्त हो जाती है।

गौर रहें कि सामान्य सीटी स्कैन मशीन के मुकाबले एडवांस सीटी स्कैनर शरीर के अंगो का सुक्ष्मता से गहन करने में सक्षम है। इससे दिमाग मे लगी छोटी से छोटी चोट, ट्यूमर, व स्टॉक की शुरूआती दौर में ही पता लगाया जा सकेगा। इससे सिर, कंधे, रीढ़ की हड्डी, पेट, दिल, घुटना और छाती जैसे अंगों के अंदरूनी चित्र दिखाने के मल्टीलेयर स्लाइस में दर्शाने में सक्षम है। जिससे सूक्ष्म से सूक्ष्म चित्र भी साफ तौर से देखा जा सकता है। सीटी स्कैन से शरीर के एक विशेष क्षेत्र की 3-डी पिक्चर्स को बनाने के लिए उन चित्रों को एकत्रित किया जा सकता है और इस तरह शरीर के उस विशेष भाग की ऐसी इमेज प्राप्त होती है। जिससे उस बीमारी का एकदम सटीक निदान संभव हो जाता है। सबसे खास बात ये है कि इस एडंवास मशीन की शरीर को हानि पहुचाने वाली रेडियएशन बहुत ही कम है। जिसका कोई दुष्प्रभाव शरीर पर नही पडेंगा।

मल्टीलेयर एडंवास सीटी के लिए बाहरी राज्यों में क्यू जाए?

जानकारी देते हुए श्री साई अस्पताल नाहन के निदेशक डॉ. दिनेश बेदी ने बताया कि श्री साई अस्पताल में  इस एड़वास तकनीक पर आधारित मल्टीलेयर सीटी स्कैनर मशीन जल्द ही स्थापित होने वाली है। ये उनके लिए हर्ष का विषय है। इससे सिरमौर वासियों के हर तबके को लाभ पहुचेंगा। लोगों को बेहतरीन सीटी के लिए अब बाहरी राज्यों में भटकने की आवश्यकता नही होगी। अपने ही शहर में किफायती दामो पर लोगों को सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। ताकि प्रत्येक तबके के व्यक्ति को एडवांस तकनीक से लेस इस सीटी स्कैनर का लाभ मिल सकें।

जिला में पाण्डुलिपियों दुर्लभ पुस्तकों अभिलेखीय छायाचित्र एव प्रिन्ट रेपोग्राफी तथा माईक्रोफिलिंग में केन्द्रीय वित्तिय सहायता के लिए इच्छुक व्यक्ति व संस्था करे आवेदन

जिला सिरमौर के कंडईवाला में एक व्यक्ति पाया गया कोरोना पॉजिटिव