in

सक्रिय मामलों की तुलना में 28 लाख से अधिक रोगी हो चुके हैं ठीक

 

  शिमला (पीआईबी):- भारत में तेजी से ठीक होते रोगियों की संख्या एक मील का पत्थर पार कर गई है। निरंतर ऊपर की तरफ बढ़ रही रिकवरी दर अब 78.00 फीसदी तक तक पहुंच गई है जो प्रति दिन ठीक होने वाले रोगियों की बढ़ती संख्या को दर्शाती है।

पिछले 24 घंटों के दौरान 77,512 रोगियों को छुट्टी दे दी गई है। कुल ठीक होने वाले रोगियों की संख्या 37,80,107 हैं। ठीक होने वाले मामलों और सक्रिय मामलों के बीच का फासला लगातार बढ़ रहा है। यह लगभग 28 लाख (27,93,509) तक पहुंच गई है। देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 9,86,598 है।

60 फीसदी से अधिक सक्रिय मामले 5 राज्यों से सामने आए हैं जिनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश तथा तमिलनाडु शामिल हैं। इन्ही राज्यों से ठीक होने वाले रोगियों की संख्या 60 फीसदी पहुंच गई है।

देश में पिछले 24 घंटों में 92,071 नए मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र का इस सूची में सबसे अधिक का योगदान जारी है।  पिछले 24 घंटों के दौरान यहां से 22,000 से अधिक नए मामले दर्ज किए हैं। आंध्र प्रदेश ने 9,800 से अधिक नए मामलों में योगदान दिया है।

कुल मामलों में से लगभग 60% का योगदान पांच राज्यों द्वारा दिया जा रहा है जिनमें महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश शामिल हैं।

पिछले 24 घंटों में 1,136 मौतें हुई हैं। नई मौतों में से, लगभग 53% महाराष्ट्र, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश जैसे तीन राज्यों में केंद्रित हैं। इसके बाद तमिलनाडु, पंजाब और आंध्र प्रदेश का नंबर आता है। दर्ज की गई 36 फीसदी से अधिक मौतें महाराष्ट्र (416 मौतें) से हुई हैं।

यूथ एंड स्पोर्टस क्लब ने मनाया फिट इंडिया महासप्ताह

हमें अपनी भाषाई विविधता पर गर्व होना चाहिए, हमारी भाषाएं हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं : उपराष्ट्रपति