in

सरकार व प्रशासन ने भुलाए हिमाचल निर्माता विद्यार्थी, परिषद ने पुष्पाजंलि अर्पित करके दिलवाई याद:-

हिमवंती मीडिया/शिमला 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिमला जिला में आज हिमाचल प्रदेश के निर्माता डॉक्टर यशवंत सिंह परमार जी की पुण्यतिथि पर राजधानी के रिज मैदान पर पुष्पांजलि अर्पित की। अखिल भारतीय विद्यार्थियों से शिमला में हिमाचल निर्माता व हिमाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार जी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की।
शिमला विभाग सयोंजक समीर ठाकुर ने कहा कि डॉ यशवंत सिंह परमार जी ने हिमाचल का निर्माण किया है और वह हिमाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री भी रहे हैं आज हिमाचल स्वतंत्र रूप से एक राज्य के रूप में अस्तित्व में आया है तो उसमें डॉक्टर यशवंत सिंह परमार जी की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका रही है आज यशवंत सिंह परमार जी की पुण्यतिथि के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शिमला जिला उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करती है कोटि-कोटि नमन करती।

उन्होंने कहा कि बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण स्थिति हिमाचल प्रदेश में उत्पन्न हो चुकी है कि जिन्होंने हिमाचल प्रदेश का निर्माण किया हिमाचल प्रदेश को अस्तित्व में लाया और प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री रहे ऐसे डॉक्टर यशवंत सिंह परमार जी को आज वर्तमान की सरकार शिमला का प्रशासन प्रदेश का पूरा स्वरूप प्रशासन जो है वह भूल चुका है उन्हें शायद ही आज याद है कि आज यशवंत परमार जी की पुण्यतिथि भी है। संभवत जब भी किसी महान पुरुष की जयंती या पुण्यतिथि होती है तो प्रशासन उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन करती है ताकि ऐसे महान पुरुषों को हमारे प्रदेश के युवा नौजवान हमेशा याद रखें परंतु आज यशवंत सिंह परमार जी की पुण्यतिथि पर सरकार के द्वारा कोई भी कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया या बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आज प्रदेश की कुछ स्थानों पर परमार जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया है , और जैसे ही विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने यहां पर राजधानी के मुख्य केंद्र बिंदु रिज मैदान पर लगी उनकी प्रतिमा को सुना सुना देखा तो विद्यार्थी परिषद ने यहां पर भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए है।

6 मई को पूरे जिला में पैराग्लाइडिंग, ड्रोन फ्लाइंग पर रहेगी रोक:- डीसी

करसोग में भाजपा को लगा बड़ा झटका,टिकट के दावेदार रहे युवराज कांग्रेस में हुए शामिल