in

सांसद रामस्वरूप शर्मा ने अपने कार्यकाल के दौरान करवाए काफी विकासात्मक कार्य : सुरेश कश्यप

शिमला(प्रेवि):- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि आगामी समय में मण्डी संसदीय क्षेत्र का उप चुनाव होना है। इसके लिए पार्टी ने जलशक्ति मंत्री ठाकुर महेन्द्र सिंह को प्रभारी, शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर को सह प्रभारी तथा प्रदेश महामंत्री राकेश जम्वाल को संगठन समन्वयक बनाया है।
सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा के सांसद रामस्वरूप शर्मा के निधन के पश्चात मण्डी संसदीय क्षेत्र में उप चुनाव होगा, जिसके लिए संगठन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। उन्होनें कहा कि भाजपा के दिवंगत सांसद रामस्वरूप शर्मा ने अपने कार्यकाल के दौरान मण्डी संसदीय क्षेत्र में काफी विकासात्मक कार्य करवाए थे और इस संसदीय क्षेत्र की जनता ने उन्हें भरपूर समर्थन भी दिया था।
भाजपा अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि मण्डी संसदीय क्षेत्र के इस उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी।

भाजपा महिला मोर्चा सिरमौर की महिलाओ द्वारा किया गया सुंदरकांड का पाठ

निजी होटल में पत्रकार वार्ता में युवाओं ने भरी हुंकार, कहा गिरीपार से उतरेगा नया चेहरा