शिमला (ब्यूरो):- हिमाचल प्रदेश भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने पार्टी के चक्कर स्थित राज्य मुख्यालय दीप कमल में पदभार संभाल लिया। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल सहित संगठन के पदाधिकारियों की मौजूदगी में सुरेश कश्यप ने कुर्सी संभाली। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुरेश कश्यप को दी बधाई एवं सुभकामनाएं दीं।