in

हरी यमुना सहयोग समिति पांवटा साहिब ने की हनुमान जयंती के उपलक्ष्य पर पंचमुखी हनुमान जी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा

हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब

स्वच्छ यमुना, हरित यमुना व सुरक्षित यमुना के ध्येय के निमित हरी यमुना सहयोग समिति पांवटा साहिब,ने  हनुमान जयंती के उपलक्ष्य पर 20 सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने वाली पंचमुखी हनुमान जी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की। यह कार्यक्रम तिगांव, फरीदाबाद में यमुना तट के पास आयोजित किया गया। परम पूज्य श्री रामदास जी महाराज, जोधपुर ,के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से हरी यमुना सहयोग समिति ने यमुना किनारे 108 सकारात्मक मूर्तियों की स्थापना का क्रम शुरू कर दिया है। इस से पूर्व 17 सकारात्मक पंचमुखी हनुमान जी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा , गुरूवाला आश्रम यमुना ठाकुर धाम में को जा चुकी है। हरी यमुना सहयोग समिति यमुनाजी किनारे निरंतर 108 श्रीमद भगवद कथाओं के माध्यम से यमुनाजी एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन मानस को दे रही है। इस कार्यक्रम में आम जनता के साथ ही स्कूल के बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है, बड़ी संख्या में गुरुवाला एवं पांवटा साहिब में स्कूली बच्चों की उपस्थिति रही। देश की युवा पीढ़ी को पर्यावरण संदेश व यमुनाजी के प्रति अपनी जिम्मेदारी के बारे में कथा व्यास श्री गौ ऋषि प्रकाश चैतन्य जी महाराज ने अवगत करवाया। सभी स्कूली बच्चों को हरी यमुना सहयोग समिति की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

साथ ही समिति चिन्हित कथा स्थलों पर निशुल्क पौधे वितरण का काम भी कर रही है। आस्था के माध्यम से यमुनाजी एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती हरी यमुना सहयोग समिति द्वारा सातवीं श्रीमद भगवद कथा श्री देई जी साहिबा राम मंदिर , पांवटा साहिब में 19 अप्रैल से 25 अप्रैल तक आयोजित हो रही है। साथ ही यमुनाजी किनारे हरी यमुना पथ का पुनरुत्थान यमुनोत्री धाम से प्रयागराज तक करने के लिए भी समिति कार्य कर रही है। भगवद कथाओं को हरी यमुना पथ के you tube link पर कभी भी श्रवण किया जा सकता है। संत वाणी tv channel पर रोज रात को 8 pm से 11 pm तक इसे प्रसारित किया जा रहा है। देश में अपनी अनूठी पहल के साथ हरी यमुना सहयोग समिति यमुनाजी संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन की जन मुहिम ले कर आई है, जो की निरंतर 108 कथाओं एवं सकारात्मक मूर्तियों की स्थापना के साथ निश्चित किया जा रहा है। सभी पांवटा वासी अधिक से अधिक संख्या में कथा स्थल पर पहुंच कर धार्मिक लाभ एवं पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी दें।

33वी बार सर्वश्रेष्ठ खान का पुरस्कार मिला जय सिंह ठाकुर की बल्दवा खान को

कांग्रेस में प्रवेश कर चुकी है मोहम्मद अली जिन्ना की आत्मा:-बिंदल