बद्दी(प्रेवि):- पत्रकार एकता मंच के अध्यक्ष एवं हिमवंती समाचार पत्र के बीबीएन से विशेष प्रतिनिधि शांति गौतम के छोटे भाई महेश गौत्तम का लम्बी बीमारी के चलते निधन हो गया है। उनका कई वर्षों से उपचार चल रहा था। उनकी आयु 43 वर्ष थी। उनका अतिम संस्कार संजौली शिमला में नियमों के तहत किया गया।
उनका हिमवंती परिवार से गहरा नाता था। वह हिमवंती के प्रशंसक थे। उनके जाने से हिमवंती परिवार को गहरा आघात पहुंचा है। ईश्वर से प्रार्थना हैं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और उनके परिवार को इस असहनीय दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें।