in

2020 के मेगा ऑडिशन के लिए करें आवेदन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू-हिमाचल से कोई भी करे आवेदन

बीबीएन ( शांति गौतम )
किड्स, मिस्टर,मिस,मिसेज भारत आइकॉन 2020 के हिमाचल में जागरूकता अभियान का शेड्यूल शीघ्र जारी कर दिया जाएगा। आयोजक रॉयल हेरिटेज ग्रुप आगामी द्वारा जून माह को मुम्बई महानगरी के होटल में यह मेगा ऑडिशन किया जायेगा। ग्रुप के हिमाचल चेप्टर डायरेक्टर व फार्मा उद्यमी सुमित सिंगला व को ऑर्डिनेटर मिसेज हिमाचल चंचल कांगो ने मीडिया को इसकी आधिकारिक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल खूबसूरती व प्रतिभा के लिए विश्व भर में जाना जाता है। हिमाचल की इस विशेषता को आगे लाने के लिए रॉयल हेरिटेज ग्रुप दूसरी बार मिसेज भारत आइकॉन 2020 के ऑडिशन को प्रदेश के प्रत्येक जिला मे स्तिथ महाविद्यालयो व विश्वविद्यालयो में जागरूकता अभियान शुरू करवा रहा है। जनवरी के अंतिम सप्ताह से ऑडिशन को जागरूकता अभियान आरंभ कर दिया जायेगा। जिसमें हिमाचल में किसी भी जिला से बच्चे,युवक युवतियां,विवाहित महिलाएं, इसका हिस्सा बन सकती हैं। इसके लिए कुछ शुल्क के साथ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन को आरंभ कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि पिछले काफी समय से हिमाचल की महिलाएं,बच्चे, युवक,युवतियां ऑडिशन की जागरूकता अभियान घोषणा का इंतजार कर रही थी। ग्रुप के हिमाचल डायरेक्टर सुमित सिंगला व मिसेज हिमाचल 2018 व इवेंट कॉर्डिनेटर चंचल कांगो हमीरपुर ने बताया कि हिमाचल की उक्त कैटागिरि के लिए यह ऑडिशन एक गोल्डन ऑपर्च्युनिटी लेकर आया है। जागरूकता अभियान के बाद ऑडिशन के दिन ही फाइनलिस्ट चुन लिए जाएंगे। जिन्हें मुंबई में जून माह में होने जा रही द्वितीय इंटरनेशनल प्रतियोगिता भारत आइकॉन 2020 सीजन 3 के ग्रैंड फिनाले में सीधी एंट्री दी जायेगी।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत आमिर खान के हाथों सम्मानित हुए उपायुक्त सिरमौर

सीमा बोस सरकारी सेवा से हुई सेवानिवृत्त