in

85 दिनों बाद पहली बार कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 6 लाख से नीचे पहुंची

शिमला(पीआईबी):- भारत ने कोविड के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। पिछले तीन सप्ताह (85 दिनों) में पहली बार कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 6 लाख से नीचे पहुंच गई है। भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 5 लाख 94 हजार है। 6 अगस्त को सक्रिय मरीजों की संख्या 5 लाख 95 हजार थी।
वर्तमान में, देश में कुल संक्रमितों मामलों (पॉजिटिव) की संख्या में से सिर्फ 7.35 प्रतिशत ही सक्रिय मामले हैं जो 5 लाख 94 हजार 3 सौ 86 है। इसने गिरावट की प्रवृत्ति को मजबूती प्रदान किया है। विभिन्न राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में कोरोना के सक्रिय मामलों में विभिन्नताएं वैश्विक महामारी के खिलाफ उनकी लड़ाई में उनके प्रयासों और क्रमिक प्रगति का संकेत है।

राजिन्द्र गर्ग ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के केवडिया में आरोग्य वन, आरोग्य कुटीर, एकता मॉल और बाल पोषण पार्क का उद्घाटन किया