in

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव एक बार फिर आभाविप के पक्ष में

बद्दी ( प्रे.वि )
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के नतीजे आ गए हैं। नतीजे एक बार फिर आभाविप के पक्ष में आए हैं और आभाविप के बैनर तले ही चुनाव लड़ रही हिमाचल की बेटी शिवांगी खरवाल ने संयुक्त सचिव पद पर कब्जा कर लिया है। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में आभाविप ने तीन पदों पर जीत दर्ज की है। आभाविपने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद पर जीत दर्ज की है। अध्यक्ष पद पर अक्षित दहिया, उपाध्यक्ष पद पर प्रदीप तंवर और संयुक्त सचिव पद पर शिवांगी खरवाल जीतीं हैं। शिवांगी खरवाल हिमाचल के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के मंडी जिले से ताल्लुक रखती हैं।

संजौली कॉलेज में मना हिन्दी दिवस

लेबोरेट फार्मा कम्पनी को मिला बेस्ट परफार्मेंस अवार्ड