in

गल्फा लैब ने मनाया राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह

बीबीएन ( शांंति गौतम )
मलकूमाजरा स्थित गलफा लैबोरेट्री ने अपनी कंपनी ने सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया। इसमें सुरक्षा से जुडे़ मुददों बारे कर्मचारियों व अधिकारियों को विस्तार से बताया गया। कंपनी के डीजीएम एच आर अशोक अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में ट्रैफिक इंचार्ज बददी राम लाल ने सुरक्षा व बचावों के बारे में जानकारी दी और सभी को सुरक्षा की शपथ दिलाई। उन्होंने रोड सेफटी बार जानकारी दी और वाहन कम स्पीड तथा सुरक्षित तरीके से चलाने का आहवान किया। इसके अलावा फायर आफिसर कर्मचंद फायर सेफटी बार प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर अशोक अग्रवाल के अलावा डा. रमन गुप्ता ने स्वास्थ्य व आपातकालीन सेवाओं का डैमो दिया।

15 लाख स्वयंसेवकों को सक्रिय करेगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का दो दिवसीय सिरमौर प्रवास