in

हिस्ट्री ऑफ हिमाचल प्रदेश पुस्तक का विमोचन

शिमला ( प्रे.वि )-
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां ओक ओवर में प्रसिद्ध लेखक और सेवानिवृत भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी के.आर. भारती द्वारा लिखित पुस्तक ’हिस्ट्री ऑफ हिमाचल प्रदेश’ का विमोचन किया। इस पुस्तक का प्रकाशन हिमाचल कला, संस्कृति और भाषा अकादमी ने किया है। मुख्यमंत्री ने लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इतिहास का अध्ययन करना आवश्यक है, क्योंकि यह पाठक को हमारे अतीत के साथ-साथ वर्तमान को भी बेहतर ढंग से समझने में सहायक सिद्ध होता है। उन्होंने कहा कि अतीत की पुनर्रचना करना आसान कार्य नहीं है और इसके लिए लेखक के प्रयास वास्तव में प्रशंसनीय हैं।

’मैं जीना सिखाता हूॅं’ अब पंजाबी में उपलब्ध

प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में कसुपंटी से चार सदस्य शामिल ( डॉ0 बिंदल का किया आभार )