पांवटा(प्रे.वि.):- कन्हैया लाल काशीराम प्रतिष्ठान के स्वामी राजेंद्र मित्तल का गत दिनों निधन हो गया है। उनकी रसम पगड़ी 12 जनवरी 2021 दिन मंगलवार दोपहर 2:00 से 3:00 तक उनके अपने जेके फोरम निकट रेलवे क्रॉसिंग कालका में होगी। वह अपने पीछे 2 पुत्र, पुत्रवधू, पुत्री तथा नाती-पोतों का भरा-पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं। राजेंद्र मित्तल एक धार्मिक व कर्मठ व्यक्ति थे। उनकी शालीनता दूर-दूर तक मशहूर है। उनके दोनों बेटे अतुल व अमित भी पेट्रोल पंप डीलर के तौर पर पेट्रोल पंपों के स्वामी हैं। जिनके हरियाणा, हिमाचल में अनेकों पेट्रोल पंप स्थापित हैं। हिमवंती का मित्तल परिवार से गहरा संबंध रहा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे तथा परिवार को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।