in

सहारनपुर के प्रतिष्ठित गुप्ता परिवार की बहु दीपा रानी गुप्ता का हुआ देहांत

 

सहारनपुर(प्रेवि):-  सहारनपुर के प्रतिष्ठित गुप्ता परिवार की बहु दीपा रानी गुप्ता का अचानक देहांत हो गया है। वह लगभग 70 वर्ष की थी। पिछले वर्ष 28 फरवरी को उनके पति का देहांत हो गया था। तभी से वह बीमार रहती थी और बीमारी से उभर नहीं पाई। वे अपने पीछे 2 पुत्र, एक पुत्री, पुत्रवधू, दामाद तथा नाती-पोतों का भरा-पूरा परिवार छोड़ कर गई है। उनके दो पुत्र है, जिनके नाम अजय कुमार गुप्ता और निखिल कुमार गुप्ता है। लेकिन एक पुत्र इनका अविवाहित था। दीपा रानी धार्मिक विचारों के महिला थी तथा कठोर परिश्रमी होने के साथ-साथ मृदुभाषी भी थी। उन्होंने अपने परिवार को एकजुट बनाए रखा और पति के जाने के बाद भी धैर्य नहीं खोया और बच्चों के साथ घुल-मिल कर रही। उनके पार्थिव शरीर को उनके पुत्र ने मुखाग्नि दी।

कन्हैया लाल काशीराम प्रतिष्ठान के स्वामी राजेंद्र मित्तल की 12 जनवरी दिन मंगलवार को होगी रसम पगड़ी

वार्ड नंबर 12 बनी शहर की हॉट सीट