in

अप्रैल माह में सीयू भवन निर्माण कार्य शुरू करने का लक्ष्य : विशाल नैहरिया

हिमवंती मीडिया/धर्मशाला
धर्मशाला के जदरांगल में केंद्रीय विश्वविद्यालय भवन निर्माण को लेकर विधायक विशाल नैहरिया ने दिल्ली और चंडीगढ़ में डेरा जमा लिया है। विधायक विशाल नैहरिया ने दिल्ली और चंडीगढ़ में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठकें की हैं। इस दौरान विधायक विशाल नैहरिया ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से जदरांगल में सीयू भवन निर्माण को लेकर चर्चा की। साथ ही वस्तुस्थिति के साथ अधिकारियों को अवगत करवाया। इसी कड़ी में जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के उप महानिदेशक डॉ घनश्याम तिवारी  जी के साथ बैठक की। बैठक में जदरांगल में सीयू की भूमि के जियोलॉजिकल सर्वे रिपोर्ट पर चर्चा की। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के उप महानिदेशक डॉ घनश्याम तिवारी जी ने जदरांगल में जियोलॉजिकल सर्वे के कार्य की प्रगति रिपोर्ट के बारे जानकारी दी।
इससे पूर्व विधायक विशाल नैहरिया ने धर्मशाला में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही जदरांगल में मौके पर जाकर सीयू की भूमि का निरीक्षण कर संबंधित विभागों के अधिकारियों अपने विभागों से संबंधित कार्यों को निपटारे के निर्देश जारी किए। उधर, विधायक विशाल नैहरिया ने बताया कि दिल्ली और चंडीगढ़ में सीयू की स्थापना को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठकें की हैं। इसी आधार पर अब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जी के साथ मिलकर जदरांगल में केंद्रीय विवि की स्थापना को लेकर चर्चा की जाएगी, जबकि 13 जनवरी को पुन: केंद्रीय विवि वीसी परिसर में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करके पूर्व में जारी निर्देशों पर हुई प्रगति की रिपोर्ट ली जाएगी।

ड्राईविंग टैस्ट अब होगा 14 जनवरी को

जिला दण्डाधिकारी आशुतोष गर्ग ने सभी दुकानें व व्यापारिक प्रतिष्ठान सांय 6.30 बजे बंद करने के दिए आदेश