in

आनी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध

हिमवंती मीडिया/रमेश कँवर 

प्रदेश सरकार राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सभी विधानसभा क्षेत्रों में समान रूप से विकास हो, इसको सुनिश्चित किया जा रहा है। बीते करीब चार सालों में विभिन्न क्षेत्रों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्वंय विधानसभा क्षेत्र के दौरों पर विभिन्न घोषणाएं की हैं, जिनको सिरे चढ़ाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

आनी विधानसभा क्षेत्र के विकास को सुनिश्चित करना भी सरकार की इस सूची में शामिल है। मुख्यमंत्री ने बीते साढ़े चार साल में जो भी घोषणाएं आनी विधानसभा क्षेत्र के लिए की हैं, उनमें से अधिकतर को अमलीजामा पहनाया गया है। शेष घोषणाओं पर गंभीरता से कार्य जारी है।

इसी का नतीजा है कि विभिन्न योजनाएं एवं लोक कल्याणकारी निर्णय धरातल पर नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अगुआई वाली वर्तमान प्रदेश सरकार ने पहला पूर्ण राजत्व दिवस 25 जनवरी 2018 को आनी में मनाया। इस दौरान जो घोषणाएं मुख्यमंत्री द्वारा की गई उनको पूरा करने में सरकार सफल भी हुई है।

25 जनवरी 2018 को की गई घोषणाओं के बाद, आनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के 50 बिस्तरों के अस्पताल को स्तरोन्नत करके सिविल अस्पताल बनाया गया, 100 बिस्तरों का अस्पताल बनाने की घोषणा हुई तथा इसकी अधिसूचना भी जारी की गई। इसकी आधारशिला 20 जुलाई 2021 को मुख्यमंत्री के निरमंड दौरे के दौरान रखी।

निरमंड दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने 243 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इसमें से 150 करोड़ की योजनाएं अकेले जल शक्ति विभाग की हैं। इससे आनी निरमंड क्षेत्र में पेयजल और सिंचाई समस्या का समाधान होगा।

लापता लोगों का पता लगाने के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस ने चलाया विशेष अभियान

जिला स्तरीय साईकल रैली तथा माउंटेन बाईकिंग प्रतियोगिताएं होगी 21 को