in

एचएएस अधिकारी ओशिन शर्मा ने अपने पति और बीजेपी विधायक विशाल नैहरिया पर मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का लगाया आरोप

राजगढ़/पवन तोमर 

एचएएस अधिकारी ओशिन शर्मा ने अपने पति और धर्मशाला से बीजेपी विधायक विशाल नैहरिया पर मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। ओशिन ने अपने साथ हुई मारपीट के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो भी अपलोड किया हैजिसमें वे विधायक पति पर कई संगीन आरोप लगा रही हैं।

 एचएएस अधिकारी ओशिन शर्मा के समर्थन में जहाँ पूरा प्रदेश सोशल मिडिया पर विधायक  विशाल पर अपनी भडास निकाल रहे है वही अब जिला सिरमौर से कांग्रेस महासचिव राजेन्द्र ठाकुर व् पच्छाद सचिव सुधीर ठाकुर अब एचएएस अधिकारी ओशिन शर्मा के समर्थन में उतर गये है।

उन्होंने राजगढ़ में प्रेस विज्ञप्ति जारी करके विधायक विशाल नेहरिया को उनके पद से हटाने व् कड़ी सजा की मांग की है राजेन्द्र ठाकुर और सुधीर ठाकुर ने अपने सयुक्त ब्यान में बताया की जब इतने बड़े पद पर आसीन महिला के साथ विधायक विशाल प्रताड़ित कर सकता है तो अपने विधानसभा में अन्य महिलाओ की क्या सुरक्षा कर सकता है।

सुधीर ठाकुर ने प्रदेश की जनता से आग्रह किया है की एचएएस अधिकारी ओशिन शर्मा के समर्थन में आय और विधायक विशाल को उनके पद से निलम्बित किया जाय साथ ही सुधीर ठाकुर ने कहा की जयराम सरकार ने अब हिमाचल का पूरे  देश में शर्मसार कर दिया है जहा जयराम सरकार में महिलायों पर दिन प्रतिदिन अत्याचार बढ़ रहे है तो वही दूसरी और जयराम के मंत्री सरकारी बड़े पदों पर आसीन आधिकारियो को डरा धमका कर अपनी ही विधानसभा का विकास करने के लिय जोर लगा रहे है।

सुधीर ठाकुर ने बताया की अब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को महेंद्र सिंह ठाकुर को उनके पद से हटा देना चाहिय और उन्हें सिर्फ अपनी ही विधानसभा में विधायक बना रहने देना चाहिय ताकि विधायक के पद पर वह सिर्फ अपनी ही विधानसभा का विकास करवा सके।

कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के दृष्टिगत युद्धस्तर पर तैयारियों को दें अंजाम – अरिंदम चौधरी

मोबाइल छीनने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार