in

केन्द्र से राज्य के लिए 10,000 करोड़ रुपये से अधिक की केंद्रीय परियोजनाओं के अलावा 800 करोड़ रुपये की विशेष वित्तीय सहायता स्वीकृत: जय राम ठाकुर

हिमवंती मीडिया/ शिमला

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सोलन जिले के पुलिस ग्राउंड सोलन में आयोजित शिमला संसदीय क्षेत्र के त्रिदेव सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र परंपरागत रूप से कांग्रेस का गढ़ रहा है, लेकिन अब भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से लगातार तीन चुनाव जीतकर कांग्रेस पार्टी के इस गढ़ को हिला दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी के त्रिदेव संगठन को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण है और यह अत्यन्त महत्वपूर्ण है कि त्रिदेव अधिक समर्पण और समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि त्रिदेव सही मायने में पार्टी के आधार हैं और उन पर पार्टी का भविष्य निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को एक लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।

जय राम ठाकुर ने राज्य में भाजपा को फिर से सत्तासीन करने के लिए पार्टी पदाधिकारियों से अधिक प्रतिबद्धता और समर्पण भाव के साथ काम करने का आग्रह किया, ताकि प्रदेश का विकास निर्बाध गति से चलता रहे। उन्होंने विपक्षी नेताओं पर राज्य की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की जनता काफी समझदार है और विपक्ष के झूठे वायदों के बहकावे में नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 37 वर्षों के बाद कोई भी सरकार पुनः सत्तासीन हुई है। उन्होंने कहा कि पहली बार कोई सरकार उत्तराखंड में अपना कार्यकाल दोहराने में सफल हुई है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि अगर इन चारों राज्यों में ऐसा हो सकता है, तो हिमाचल प्रदेश में इसे क्यों नहीं दोहराया जा सकता है।

गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस

न्यायाधीश अमजद एहतेशाम सईद ने प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की शपथ की ग्रहण