in

अनमोल गोयल ने 99.29 प्रतिशत अंक पाकर झटका पहला स्थान ,12 विद्यार्थियों के 90% से अधिक अंक

हिमवंती मीडिया/पावंटा साहिब

गीता निकेतन आवासीय विद्यालय के लिए बहुत ही गर्व और खुशी की बात है। क्योंकि उनके विद्यालय के 12 छात्राओं ने जेई मेंस में 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। जो कि न केवल उनके विद्यालय के लिए अपितु उनके अध्यापकों व परिवार के लिए बहुत ही गर्व की बात है।

इन विद्यार्थियों में अनमोल गोयल जिसने सबसे अधिक अंक प्राप्त कर 99.29 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया है,  अनमोल गोयल के पिता अतुल गोयल की पावंटा साहब के भगवानपुर में एक केमिकल फैक्ट्री चल रही है ,इनके नाना नाहन के जाने-माने वकील आर एल गर्ग है, इनकी माता कूईनी न केवल एक सफल ग्रहणी होने के साथ-साथ अपने बच्चों में अच्छे संस्कार शुरू से ही देती आई है। अनमोल ने बताया की उनकी सफलता के पीछे उनके माता पिता का आशीर्वाद तथा गुरु जन् का मार्गदर्शन है। व हर्ष जिसमें 99.19% अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया है।

वहीं तीसरा स्थान निहाल खारब ने 97.71% अंक प्राप्त कर किया है। इसके साथ ही बाकी विद्यार्थियों का परिणाम भी अधिक बेहतर रहा है। जिसने हिमांशु 97.71% ,गुरमुख सिंह, 97.60%, इसके साथ ही अर्नव गोयल ने 96.58%, व अमन ने 95.4%,अनुभव गोयल ने 95.35%, मोक्षित 92.66 %, यश जैन ने ,91.57 %, और चाहत ने 90.13 % अंक प्राप्त कर सभी ने यह उपलब्धि हासिल की है।

बरोटीवाला  में अत्याचार निवारण जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

हिमाचल प्रदेश के हर गांव व बस्ती को सड़क से जोडना वर्तमान सरकार की प्राथमिकता :सुखराम चौधरी