in

हिमाचल प्रदेश के हर गांव व बस्ती को सड़क से जोडना वर्तमान सरकार की प्राथमिकता :सुखराम चौधरी

हिमवंती मीडिया/पांवटा साहिब 

ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी ने कहा कि प्रदेश के हर गांव व हर बस्ती को सड़क से जोडना वर्तमान सरकार की प्राथमिकता है। ऊर्जा मंत्री ने आंजभोज क्षेत्र के राजपुर में कैबिनेट में उप तहसील राजपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजपुर को 30 बेड से 50 बेड बनाने, दो पटवार सर्कल, आयुर्वेदिक हॉस्पिटल कलाथा की स्वीकृति के लिए आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में जनमानस को सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने ऊर्जा मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आंजभोज क्षेत्र में क्लाथा बढाना, भरली व डांडा पागर मार्ग बनाए जा रहे हैं और अन्य कई मार्ग एफआरए के तहत स्वीकृत करवाए गए हैं ताकि इस क्षेत्र के हर हिस्से को सड़कों से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि जब-जब प्रदेश में भाजपा सरकार बनी हैं तब-तब आंजभोज क्षेत्र में विकास हुआ है। वर्तमान प्रदेश सरकार विकास करने के लिए जानी जाती है और विकास के दम पर ही भाजपा प्रदेश में पुनः सरकार बनायेगी।

उन्होंने कहा कि 27 करोड़ रूपये की लागत से खोदरी माजरी से पानी लिफ्ट किया जाएगा जिससे आंजभोज क्षेत्र में पीने के पानी की कोई भी समस्या नहीं रहेगी। इसके अतिरिक्त, 10 करोड़ रूपये की लागत से 33 केवी सब स्टेशन का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आंजभोज के लिए जो घोषणाएं की थी वह उन्होंने पूरी की हैं जिसके लिए वह मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने बताया कि गत दिवस शिमला में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में सिरमौर जिला की पांवटा साहिब तहसील के अंतर्गत मौजूदा पटवार वृत्तों के पुनर्गठन को मंजूरी प्रदान की गई। क्षेत्र के लोगों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से देवी नगर, गोंदपुर, छछेती, पातलियों, बैकूं, शमशेरपुर, मानपुर देवरा, खोदरी, मोहकमपुर नवादा, बनौर और दंडन में 11 नए पटवार वृत्त के अतिरिक्त राजपुरा और भाटावाली में दो नए कानूनगो वृत तथा राजपुर और खोडोवाला में दो नई उप तहसीलें खोलने को स्वीकृति प्रदान की गई। इससे पांवटा साहिब तहसील में कुल 23 पटवार वृत और 4 कानूनगो वृत हो जायेंगे। उन्होंने कहा कि पहले लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए भी दूर जाना पडता था परन्तु अब उन्हें अपने क्षेत्र में ही सब सुविधाएं उपलब्ध हैं।

उन्होंने ने कहा कि मुख्यमंत्री हिमकेयर, सहारा योजना, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना, शगुन जैसी योजनाएं प्रदेश के जरूरतमंद परिवारों की आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायक सिद्ध हो रही हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन में उल्लेखनीय वृद्धि की है और बिना आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने की आयु सीमा को पहले 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष और अब 60 वर्ष कर दिया गया है। चालू वित्त वर्ष के दौरान जरूरतमंद लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने पर 1300 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जा रही है।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण और उनके उत्थान पर विशेष बल दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस वर्ष के जुलाई माह से हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को बस किराए में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान करने और घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट निःशुल्क बिजली प्रदान करने का निर्णय लिया गया है जिससे प्रदेश में लगभग 15 लाख लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क पेयजल उपलब्ध करवाने का भी निर्णय लिया है। इसके पश्चात ऊर्जा मंत्री ने गोरखुवाला में आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में लोगों को संबोधित किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष जिला परिषद अंजना शर्मा, पंचायत समिति अध्यक्ष हितेंद्र कुमार, अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा पांवटा साहिब चरणजीत चौधरी, सदस्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड राहुल चौधरी, सचिव ओबीसी मोर्चा हिमाचल प्रदेश सुभाष चैधरी, जिला भाजपा उपाध्यक्ष दिनेश नेगी, महामंत्री पांवटा भाजपा मंडल देवराज चौहान, पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष रमेश तोमर, उपाध्यक्ष जिला भाजपा अनिल सैनी, पूर्व जिला परिषद सदस्य अजय मेहता, प्रधान

अनमोल गोयल ने 99.29 प्रतिशत अंक पाकर झटका पहला स्थान ,12 विद्यार्थियों के 90% से अधिक अंक

युवाओं में कौशल विकास का विशेष महत्व : उपायुक्त डीसी राणा