in

‘चिल्ड्रेन साइंस कांग्रेस’ में चमके डीएवी मनाली के छात्र

हिमवंती मीडिया/रमेश कँवर 
खंड स्तर पर आयोजित ‘चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस’ में डीएवी, मनाली के विद्यार्थियों ने एक बार फिर शीर्ष स्थान हासिल कर प्रतिभा का जलवा बिखेरा।  सीनियर क्विज में निखिल व वर्तिक ने पहला और जूनियर क्विज में इप्शा व त्वरेश ने दूसरा स्थान हासिल किया।  ‘सीनियर एक्टिविटी’ में अर्णव आयुष ने तीसरा और ‘जूनियर एक्टिविटी’ में अर्जुन ने दूसरा स्थान हासिल किया।  निखिल व वर्तिक सीनियर क्विज से ,जूनियर एक्टिविटी से अर्जुन और सीनियर एक्टिविटी से अर्नव आयुष जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किए गए हैं।
प्रधानाचार्य आरएस राणा ने सभी विजेताओं, उनके माता-पिता, विज्ञान शिक्षकों और सभी शिक्षकों को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई दी और सभी छात्रों को इस तरह की शानदार उपलब्धियों को स्कूल में लाने के लिए आगामी गतिविधियों में भी इस तरह से कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया।

मुख्यमन्त्री स्वावलम्बन योजना में 38 नई परियोजनाओं को मिली मंजूरी

2022 में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में पुनः बनेगी भाजपा सरकार : गोविंद ठाकुर