in

2022 में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में पुनः बनेगी भाजपा सरकार : गोविंद ठाकुर

हिमवंती मीडिया/रमेश कँवर 
वन्य प्राणी सभागार मनाली में मनाली भाजपा  मण्डल की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मनाली भाजपा मण्डल अध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर ने की। बैठक में बिभिन्न मुदों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। बैठक के समापन सत्र की अध्यक्षता करते हुए शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने बताया कि 2022 में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में पुनः भाजपा सरकार बनेगी। उन्होंने इस कार्य को अमलीजामा पहनाने के लिए पदाधिकारियों से जमीन स्तर पर कार्य करने की जिम्मेवारी लेने के लिए तैयार रहने को कहा। उन्होंने ने यह भी स्पष्ट किया कि लोकसभा के हुई हार भी 2022 में कार्यकर्ताओं के लिए सबक है और आने वाले समय में सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करके 2022 की विजय सुनिश्चित करेंगे। बैठक की शुरुआत मण्डल भाजपा अध्यक्ष दुर्गा ठाकुर ने बैठक में उपस्थित सभी का स्वागत करते हुए बैठक की प्रस्तावना रखते हुए विस्तार पूर्वक चर्चा की।
मण्डल अध्यक्ष ने भी संगठन को मजबूत करने की बात कही। पूर्व में हुए कार्यक्रमों की समीक्षा विषय पर जिला भाजपा महा मंत्री अखिलेश कपूर ने विस्तार से प्रकाश डाला पदाधिकारीयों से इस विषय पर फ़ीडबैक भी ली।आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा विषय पर प्रदेश उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर ने विस्तार से जानकारी दी।बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव मण्डल महा मंत्री देवेन्द्र ठाकुर ने प्रस्तुत किया जिसे सभी ने ध्वनि मत से पारित किया। बैठक में मंडल महामंत्री ठाकुर दास प्रदेश व जिला से सम्बंधित सभी पदाधिकारी  कार्यकारिणी  सदस्य,मंडल पदाधिकारी व कार्यकरिणी सदस्य मोर्चों व प्रकोष्ठों के अध्यक्ष व महांमत्री ,ग्राम केन्द्र अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।

‘चिल्ड्रेन साइंस कांग्रेस’ में चमके डीएवी मनाली के छात्र

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना मे लोगों की मृत्यु पर किया गहरा शोक व्यक्त