in

जनता त्रस्त मंत्री शिमला में मस्त

 

 

पांवटा(रमौल):- भाजपा राज में पांवटा क्षेत्र का विकास ठप्प हो गया हेै। स्थानीय विधायक चौधरी सुखराम स्वंय तो मंत्री बन गए हैं, परन्तु जनता की समस्याओं को भूल बैठे हैं। यह बात पांवटा विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग तथा पांवटा कांग्रेस मण्डल अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने यहां जारी एक बयान में कही।

बयान में आगे कहा गया कि पांवटा साहिब की सभी सड़कों की दशा दयनीय है। पांवटा खोदरी माजरी, जो क्षेत्र की मुख्य जिला सड़क है, उस पर वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है। पांवटा से देवीनगर, रामपुर घाट होते हुए नवादा जाने वाली सड़क अपने हाल पर स्वयं आंसू बहा रही है। पांवटा रामपुर सड़क गढढो से भरी पड़ी है।

बातापुल से यमुुनापुल तक राष्ट्रीय उच्च मार्ग कार्य बंद पड़ा है। गिरिपार के आंज भोज की सड़क मुरम्मत को तरस रही है व यातायात व्यवस्था सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। यातायात नियमों का पालन कराने के नाम पर पुलिस केवल स्कूटर, मोटर साईकल व कारों का चालान कर अपनी पीठ थपथपा रही है। परन्तु ओवरलोड ट्रक, ट्राले तथा अन्य बड़े वाहनों पर पुलिस की नजर पड़ती ही नहीं। बडे़-बड़े ट्रक व ट्राले ओवरलोड माल के साथ सैंकड़ों की तादाद में रोजाना प्रदेश की सीमा से निकल कर पड़ोसी राज्यों में चले जाते हैं, जो प्रशासन की मिली भगत के बगैर संभव नहीं है।

प्रशासन से प्रश्न किया गया कि ऐसे बड़े वाहन पुलिस की नजर में क्यों नहीं आते। पांवटा क्षेत्र के पुल भी क्षमता से अधिक भार सहने को मजबूर हैं तो उधर प्रशासन मूकदर्शक बना बैठा है। स्टाॅफ की कमी तथा कई अन्य सुविधाओं के अभाव के कारण स्वास्थय व्यवस्था चरमरा गई है। सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में मरीजों को भरती न कर अन्य अस्पतालों के लिए रैफर कर दिया जाता है।

कोरोना के टेैस्ट केवल बड़े लोगों, उद्योगपतियों व ऊंची पंहुच वाले लोगों के ही किए जाते हैं। आम आदमी का टेैस्ट करवाना भी बहुत मुश्किल काम है। राजस्व विभाग के पटवार खानों में इंत्काल अटैेस्ट होने के लिए लगभग एक साल से पैंडिग हैं, क्योंकि तहसीलदार का दौरा नहीं होता रहा। उधर नगरपरिषद पांवटा साहिब भगवान के भरोसे चल रही है। कुछ विकास कार्य बिना टेैंडर के ही दे दिए गए हैं तो कुछ काम ऐसे भी है, जिनके टेैंडर हुए बहुत समय बीत चुका है, परन्तु काम शूरू नहीं हुआ।

इसी प्रकार कई अन्य समस्याएं हैं, जिनकी ओर तुरन्त ध्यान देने की आवश्यकता है। परन्तु भाजपा के जनप्रतिनिधि व नेता कान में घी डाल कर सोए पड़े हैं। इस अवसर पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुरजीत सिंह, नगरपालिका पूर्व अध्यक्ष अवतार सिंह तारी, विवेक धीमान, वसीम अली, मोहम्मद अली, जाकिर हुसैन, दर्शन सिंह, गुरबचन सिंह आदि उपस्थित थे।

एसडीएम महेंद्र पाल गुर्जर और विशेष अधिकारी संकल्प गौतम ने किया कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण

कोरोना काल में मीडिया निभा रहा अहम भूमिका