in

जनता युवा मोर्चा द्वारा युवा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन

हिमवंती मीडिया/भगानी 

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा युवा चौपाल की बैठक का आयोजन ग्राम पंचायत भगानी साहिब में हुआ। बैठक की  अध्यक्षता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष चरणजीत चौधरी ने की। यह बैठक आगामी लोकसभा चुनाव के लिए की गई। इस दौरान तिलक ने देश में पिछले 10 साल में जो भी भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्य किए गए है उनके ऊपर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि भारत देश आज एक मज़बूत हाथों में है और जो वायदे भारतीय जनता पार्टी ने देशवासियों से किए थे उन वायदों को नरेन्द्र मोदी ने पूरा किया है। उन्होंने बताया कि जब धारा 370 हटाने की बात होती थी तब अन्य पार्टीयाँ इस बात पर भारतीय जनता पार्टी के लोगों का मजाक उड़ाती थी। लेकिन इस काम को भी भारतीय जनता पार्टी ने पूरा किया है। युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष को विश्वास दिलाया कि जो 31000 लीड का लक्ष्य पावंटा मण्डल को मिला है उसे पूरा करने में युवा मोर्चा अपनी अहम भूमिका निभाएगा।

बैठक में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज भारतीय जनता पार्टी के ज़िला अध्यक्ष विनय गुप्ता युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री साकेश शर्मा,सुशील कदशोली, नरेन्द्र ठाकुर, विपुल कश्यप, रणवीर ठाकुर, अरुण समरान, मण्डल अध्यक्ष रमेश तोमर,मंडल महामंत्री हितेंद्र, सुभाष चौधरी, देविंद्र चौधरी , अजय मेहता, अंजना शर्मा, भंगा सिंह , सुरजीत सिंह , अभिनाश सैनी, दीपक, शिवानी वर्मा, कृष्णा धीमान, नवीन शर्मा, तरनजीत गिल, सुनिल चौधरी, विपुल देवा नितिन शर्मा, अभिनाश झाभा, हेमराज चौधरी, राहुल चौधरी, पवन चौधरी, अनिल चौधरी, हितेंद्र कुमार, पवन पटियाल, कल्याण जी, सुदामा, केशव, संजीव कक्कड़, जीवन सिंह, विकास आदि उपस्थित रहे।

वर्तमान सरकार ने लिखा है, जन कल्याण का नया अध्याय:-जगत सिंह नेगी

सभी कर्मचारियों का डाटा डाईस पोर्टल पर अपलोड करना अनिर्वाय:-एसडीएम