in

जयराम सरकार ने सांसद सुरेश कश्यप व् पच्छाद विधायक रीना कश्यप का आभार प्रकट किया

राजगढ़(पवन तोमर):- राजगढ़ अस्पताल में 7 विशेषज्ञ चिकित्सको के ज्वाइन करने पर भाजपा पदाधिकारियों ने इसे  भाजपा की उपलब्धी बताया और जयराम सरकार में प्रदेशाध्यक्ष एवं शिमला संसदीय क्षेत्र से  सांसद सुरेश कश्यप व् पच्छाद विधायक रीना कश्यप का आभार प्रकट किया| मंडल प्रवक्ता नवीन शर्मा ने बताया कि  सोमवार को राजगढ़ अस्पताल में 3 सर्जन डा० अंकित पंवर, डा० आशीष ठाकुर व् डा० आशीष धीमान, आई सर्जन डा० कविता, बच्चो की  चिकित्सक डा० निकिता तुलसी ने ज्वाइन किया| इससे पहले पिछले मंगलवार को रेडिओलोजिस्ट डा० नवीन कश्यप व् एम् डी मेडिसन डा०रंजीत कौर ने कार्यभार सम्भाला था|

भाजपा पदाधिकारियों में मण्डल अध्यक्ष सुरेंद्र नेहरू ,बी डी सी चेयरमैन प्रताप ठाकुर , जिला महामंत्री बलदेव कश्यप, जिला सचिव सतीश ठाकुर, प्रदेश किसान मोर्चा सचिव सुनील ठाकुर , मण्डल महामंत्री सुरेश ठाकुर, मंडल प्रवक्ता नवीन शर्मा , आई एम् सी चेयरमैन नरेंद्र ठाकुर , उपाध्यक्ष राजपाल ठाकुर, सुरेश वर्मा,अरुण चौहान, जिला सचिव ओ बी सी मोर्चा विनय शर्मा , जिला कार्यकारिणी  सदस्य नीरज चौधरी व् अरुण शर्मा , मंडल, अध्यक्ष किसान मोर्चा पच्छाद सदानंद पुंडीर , कोषाध्यक्ष सचिन सुरी, भाजपा नेता मुनीष ठाकुर , अमित शर्मा,कपिल ठाकुर, सोमदत्त ठाकुर , ओ. पी. तोमर, राधिका शर्मा, तारा ठाकुर, रीना ठाकुर, उमा कश्यप ,सरोज आदी ने चिकित्सको के कार्यभार सम्भालने पर जयराम सरकार, सांसद व् विधायक का आभार प्रकट किया| 

उपरोक्त नेताओ ने  कहा कि रीना कश्यप एक युवा विधायक है और उनके नेतृत्व में पच्छाद एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनने की राह में अग्रसर है| मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राजगढ़  को 100 बिस्तरों वाले अस्पताल का तोहफा दिया था और अब यहाँ 13 विशेषज्ञ चिकित्सको की नियुक्ती की है जिनमे से 7 ने ज्वायन कर लिया है | इससे  यहाँ की 30 पंचायतो के लोग ही नही बल्की रेणुका विधानसभा क्षेत्र की दर्जनों पंचायतो के लोग भी लाभान्वित होंगे|

गिरिपार क्षेत्र में धूमधाम से मनाया शनोल पर्व

रक्तदान कर हिमाचल निर्माता को किया याद