in

जिला सिरमौर में फिर बढ़ी बंदिशें, बाजार खोलने के लिए निर्धारित हुआ समय

हिमवंती मीडिया/प्रीति चौहान

जिला सिरमौर में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। जिला में दुकानें खोलने के लिए भी समय निर्धारित किया गया है। सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9 बजे से शाम 6.30 बजे तक ही दुकानें खुली रहेंगी। जबकि शनिवार को सुबह 9.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक खोलने जा समय निर्धारित किया गया हैं। इसके अलावा रविवार को पूर्ण बंद रखने का निर्णय लिया गया हैं। डीसी सिरमौर ने इस बारे मे आदेश जारी किए हैं।

वहीं, रेस्तरां, ढाबों को शाम के 7.30 बजे तक का समय तय किया है। जबकि रात्रि 9.00 बजे तक फ़ूड सप्लाई दी जा सकेगी। प्रशासन का मानना है कि इनका कोई खुलने का समय नहीं होता है। कामकाजी लोग समय पर कई बार नहीं पहुंच पाते हैं। इसलिए ढाबों व रेस्तरां को खोलने का समय 7.30 तक तय किया गया है।

वहीं, जरूरी आवश्यक वस्तुओं अंडा, ब्रेड, दूध आदि की दुकानें खोलने का समय सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 5:00 बजे से 6.30 बजे तक रहेगा। जबकि शनिवार को सुबह 5:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक समय निर्धारित किया गया हैं। इसके अलावा दवाईयों की दुकानें 24×7 घंटे खुली रह सकेंगी। यह आदेश 11 जनवरी से 24 जनवरी 2022 सुबह 6 बजे तक प्रभावी रहेंगे।

इसके साथ ही हिमाचल के जिला सिरमौर में भी फाइव डे वीक व्यवस्था लागू हो गई है। सभी सरकारी कार्यालयों, पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग, स्थानीय निकाय व स्वायत्त संस्थाओं में फाइव डे वीक की व्यवस्था भी लागू की गई है। जबकि अतिरिक्त कार्यालयों में पचास फीसदी कर्मचारी ही क्रमवार आएंगे, जबकि आवश्यक सेवाओं से संबंधित विभागों में यह बंदिशें लागू नहीं होंगी।

जिला दण्डाधिकारी आशुतोष गर्ग ने सभी दुकानें व व्यापारिक प्रतिष्ठान सांय 6.30 बजे बंद करने के दिए आदेश

मंडी जिले में कोरोना से सुरक्षा के लिए लागू रहेंगी कुछ बंदिशें