in

जिले का अध्यक्ष पद ठुकराया लेकिन भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप में कार्य करता रहूंगा:ओंकार सिंह

पांवटा(ब्यूरो):- कांग्रेसी नेता व नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष तथा किसान नेता सरदार ओंकार सिंह ने भारतीय किसान यूनियन द्वारा दिए गए जिला अध्यक्ष पद को ठुकराते हुए कहा कि वह किसान यूनियन टिकैत ग्रुप के साथ कई वर्षों से जुड़े हुए हैं।

महेंद्र सिंह टिकैत ने आज से लगभग 40 वर्ष पूर्व उन्हें पार्टी की बागडोर दी थी और वह विभिन्न पदों पर कार्य करते रहे हैं, लेकिन अब वह 80 के दशक में पहुंच चुके हैं इसलिए अब उन्होंने जिला अध्यक्ष का पद ना लेने का निर्णय लिया है ।

गौरतलब है कि भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अनिंदर सिंह नॉटी ने हाल ही में सरदार ओंकार सिंह को भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया था। लेकिन ओंकार सिंह ने शालीनता के साथ ठुकरा दिया।

 

उन्होंने साथ ही कहा कि वह पार्टी के एक सच्चे सिपाही हैं तथा किसानों के हितों की रक्षा के लिए इसी संगठन से बिना किसी पद के भी कार्य करते रहेंगे।

जुलाई में आयोजित किया जाएगा मैगा पौधारोपण अभियानः राज्यपाल

शिलाई सड़क हादसे पर राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके जताया शोक