in

डॉ. सिकंदर कुमार ने मुख्यमंत्री जयराम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की उपस्तिथि में भरा राज्यसभा का नामांकन

हिमवंती मीडिया/शिमला
भाजपा राज्यसभा उम्मीदवार डॉक्टर सिकंदर कुमार ने विधान सभा में अपना नामांकन पत्र भरा।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार, उपाध्यक्ष हंस राज, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे। डॉक्टर सिकंदर कुमार विधान सभा प्रातः 10:20 पर पहुंचे जहां, उनका स्वागत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप द्वारा किया गया। उसके बाद डॉक्टर सिकंदर विधान सभा अध्यक्ष विपिन परमार से उनके कक्ष में मिले, जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का स्वागत किया। नामांकन प्रातः 11:05 बजे भरा गया।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्यसभा के चुनाव को लेकर सीट को भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी कड़ी में डॉक्टर सिकंदर कुमार ने नामांकन भर दिया है। उन्होंने केंद्र नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का इस चयन के लिए आभार व्यक्त किया।

संजय टंडन ने की प्रेम कुमार धूमल से भेंट, नगर निगम शिमला के चुनावों को लेकर की विस्तृत चर्चा

केरल की तर्ज पर हिप्र में भी फल व सब्जियों पर तय किए जाएं समर्थन मूल्य – डाॅ0 तंवर