in

नई कांग्रेस कमेटी का गठन, प्रतिभा सिंह बनी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

हिमवंती मीडिया/पावंटा साहिब 

हिमाचल प्रदेश में पार्टी हाईकमान ने नई कांग्रेस कमेटी का गठन किया है। पार्टी हाईकमान ने मंडी से सांसद व पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान सौंपी है। जबकि नेता प्रतिपक्ष पद पर मुकेश अग्निहोत्री बने रहेंगे। सुखविंदर सिंह सुक्खू को चेयरमैन चुनाव प्रचार समिति के अलावा सदस्य स्क्रीनिंग कमेटी भी बनाया गया है। पार्टी ने राज्य के लिए प्रचार, घोषणापत्र, समन्वय और प्रदेश चुनाव समिति समेत अन्य समितियों का भी गठन किया है। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को संचालन समिति में शामिल किया गया है।

किसको क्या जिम्मेदारी मिली
प्रतिभा सिंह – पीसीसी चीफ
सुखविंदर सिंह सुक्खू – अध्यक्ष(चुनाव प्रचार कमेटी, सदस्य स्क्रीनिंग कमेटी)
मुकेश अग्निहोत्री – सीएलपी लीडर
हर्ष महाजन – कार्यकारी अध्यक्ष
राजिंदर राणा – कार्यकारी अध्यक्ष, विनय कुमार – कार्यकारी अध्यक्ष
पवन काजल – कार्यकारी, अध्यक्ष, हर्षवर्धन चौहान- डिप्टी सीएलपी, जगत सिंह नेगी- मुख्य सचेतक, गंगूराम मुसाफिर- वरिष्ठ उपाध्यक्ष
इंद्रदत्त लखनपाल-वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुंदर सिंह ठाकुर- वरिष्ठ उपाध्यक्ष
रवि ठाकुर – वरिष्ठ उपाध्यक्ष
सुरेश कुमार- वरिष्ठ उपाध्यक्ष
राजेश शर्मा- कोषाध्यक्ष

उपाध्यक्ष
संजय अवस्थी, नरेश चौहान, महेश्वर चौहान, हरीश जनारथा, सुरेंद्र चौहान और मोहिंद्र चौहान को उपाध्यक्ष बनाया गया है। विप्लव ठाकुर को अनुशासन समिति का चेयरमैन व कुलदीप कुमार को वाइस चेयरमैन नियुक्त किया है। पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा को प्रचार एवं प्रकाशन समिति का चेयरमैन व सोहन लाल ठाकुर को वाइस चेयरमैन नियुक्त किया है। राजेश धर्माणी को अनुसंधान कमेटी का चेयरमैन व सुनील शर्मा बिट्टू को संयोजक बनाया गया है। मदन चौधरी को उप कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

संचालन समिति में ये नेता शामिल

पूर्व सांसद आनंद शर्मा को संचालन समिति का चेयरमैन बनाया गया है, जबकि आशा कुमारी को संयोजक बनाया गया है। समिति में धनीराम शांडिल, कुलदीप सिंह राठौर, विप्लव ठाकुर, कौल सिंह ठाकुर, राम लाल ठाकुर, चंद्र कुमार, सुरेश चंदेल, हर्षवर्धन चौहान को भी शामिल किया है।

घोषणापत्र समिति
धनीराम शांडिल को घोषणापत्र समिति का चेयरमैन और आशीष भूटेल को वाइस चेयरमैन बनाया है। रोहित ठाकुर संयोजक बनाया है। इसी तरह समन्वय समिति का कौल सिंह ठाकुर को चेयरमैन, सुरेश चंदेल वाइस चेयरमैन व प्रकाश चौधरी को संयोजक बनाया है। रामलाल ठाकुर को चुनाव प्रबंधन समिति का चेयरमैन, कुलदीप सिंह पठानिया व अनिरूद्ध सिंह वाइस चेयरमैन और रघुवीर सिंह बाली को संयोजक बनाया गया है। मीडिया व सोशल मीडिया समिति के चेयरमैन आश्रय शर्मा बने हैं।

गिरिपार की जनता को न दिया जाए लोलीपॉप: प्रदीप चौहान

विश्वविद्यालय को दिव्यांग विद्यार्थियों पर गर्व है : ज्योति प्रकाश