in

नई टिहरी-श्रीनगर-गौचर हैली सेवा का हुआ ऑनलाइन शुभारम्भ

 

 

 

 

 

 देहरादून (ब्यूरो):- आरसीएस उड़ान योजना के अन्तर्गत देहरादून-नई टिहरी-श्रीनगर-गौचर हैली सेवा का ऑनलाइन शुभारम्भ केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने किया। पवन हंस लि. द्वारा यह सेवा दी जा रही है।इस सेवा के शुभारम्भ के अवसर पर कर्णप्रयाग विधायक सुरेन्द्र सिंह नेगी, राजकुमार, विनय कण्डवाल, मनवीर नेगी जगमोहन ने हवाई यात्रा की।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि इस पवन हंस लि. की यह सेवा सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चालू रहेगी। उन्होंने कहा कि उड़ान योजना के अन्तर्गत जो हेली सेवाएं चलाई जा रही हैं,स्थानीय लोगों द्वारा इसे काफी पंसद किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 27 हेलीपोर्ट विकसित किये गये है। क्षेत्रीय सम्पर्क योजना में देहरादून को पंतनगर, पिथौरागढ़ चिन्यालीसौड़ और गौचर से जोड़ा गया है। पंतनगर हवाई अड्डे को ग्रीन फील्ड के रूप में विकसित किया जा रहा है।

केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उड़ान योजना के अन्तर्गत देहरादून-नई टिहरी-श्रीनगर-गौचर हवाई सेवा शुरू होने पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उड़ान सेवा के अन्तर्गत जिन नये यात्रा मार्गों के लिए हेली सेवा शुरू करने के लिए सुझाव दिया गया है। उस पर जल्द ही मुख्यमंत्री से बैठक कर चर्चा कर निर्णय लिया जायेगा। ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी के मानकों के बारे अधिकारियों के साथ चर्चा कर नियमानुसार उचित समाधान किया जायेगा।

युवक का शव खून से लथपथ मिलने पर फैली सनसनी

सिरमौर के लोगों ने कोरोना को दी मात