in

पच्छाद में हो रहा चहुमुखी विकास – रीना कश्यप

 

 

राजगढ़ (पवन तोमर):- पच्छाद विधायक  रीना कश्यप ने राजगढ़ में प्रेस वार्ता के दौरान करोड़ो रूपए स्वीकृत करने के लिए जहाँ प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार प्रकट किया | वहीं पच्छाद के पिछड़ेपन के लिए कांग्रेस नेताओं को जिम्मेदार ठहराया | उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा  कि जनता द्वारा कांग्रेस के लागातार  नकार दिए गये नेता भाजपा के डबल इंजन फेल होने के बयान जारी कर अपनी ही छवि और खराब कर रहे है | कांग्रेस नेताओ को इतिहास में झाँकने की  आवश्यकता है |  

पच्छाद प्रदेश पिछड़ा हुआ रह गया तो उसके लिए 35 वर्ष राज करने वाला उनका नेता जिमेदार है न कि भाजपा| लेकिन अपने नेताओ से विकास कार्यो के बारे में बात करने की हिम्मत तो है नहीं और आय दिन भाजपा सरकार के लिए अनाप-शनाप बयानबाजी करने से बाज नहीं आ रहे है |  

प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पच्छाद उपचुनाव के दोरान पच्छाद की जनता से जितने वादे किये थे| उन्ही विकास कार्यो को देख कर पच्छाद में कांग्रेस पार्टी के नेता व् कार्यकर्ता परेशान व् हेरान हो रहे है| इन कांग्रेसियो की बोखलाहट देनिक समाचारों के माध्यम से देखी जा रही है | इतने कम समय में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा पच्छाद का चहुमुखी विकास हो रहा है|

रीना कश्यप ने कहा कि अभी हाल ही में नगर पंचायत राजगढ की सीवरेज योजना के लिए  लगभग 22 करोड तथा पेयजल योजना के लिए  6 करोड स्वीकृत हुए है  | सिविल अस्पताल राजगढ़ में 7 विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति से राजगढ़ की 30 पंचायतो के साथ-साथ रेणुका विधानसभा के लोग भी लाभान्वित होंगे | अस्पताल में नई अल्ट्रासाऊंड व् एक्स रे मशीन लगाने का  प्रयास किया जा रहा है | 

 उन्होंने कहा कि पूरे विधान सभा क्षेत्र  मे सडको की दशा सुधारने के लिए  करोडो रूपये खर्च किये जा रहे है| कोटी बधोग में आई. टी. आई खुलने से रासूमांदर जैसे  दूरदराज क्षेत्र के युवाओ को घरद्वार पर ही तकनीकी शिक्षा हासिल हो रही है| रीना कश्यप ने कहा कि पच्छाद के पिछड़ेपन के लिए जिम्मेदार कांग्रेस नेताओ को  विकास पच नही रहा है और इसके लिए उन्हें राजनीतिक चश्मा उतारने की जरूरत है| रीना कश्यप ने बताया की पच्छाद कांग्रेस के नेता ने अपने राज में हमेशा ही पच्छाद की भोलीभाली जनता को ठग कर सता हासिल की है और इतने लम्बे समय से जनता का बेवकूफ ही बनाया है| यदि इन कांग्रेस नेताओ को पच्छाद की जनता की फ़िक्र होती तो आज तक उपरोक्त सारे काम हो जाने चाहिए थे|

उन्होंने कहा की जब से प्रदेश में जयराम की सरकार आई है तब से पच्छाद में विकास कार्यो में बडोतरी दिन-प्रतिदिन हो रही है | रीना कश्यप ने कांग्रेस के आला नेताओ से आग्रह किया है की पच्छाद में हो रहे विकास कार्यो में बाधा न डाले | भाजपा ही एक एसी सरकार है जिसे पुरे प्रदेश सहित पच्छाद की जनता की फ़िक्र रहती है |

इस अवसर पर  मंडल अध्यक्ष सुरेद्र नैहरु ,चैयरमैन बी. डी. सी राजगढ प्रताप ठाकुर ,जिला महामंत्री  बलदेव कश्यप , जिला सचिव  सतीश ठाकुर , प्रदेश किसान मोर्चा सचिव  सुनील ठाकुर , मंडल महामंत्री सुरेश ठाकुर , प्रवक्ता नवीन शर्मा,  ,नीरज चौधरी ,  नारायण दत ,विनय शर्मा आदि मौजूद थे ।

लंज सीएचसी के भवन का जल्द निर्माण करने के बारे में प्रस्ताव मंत्री सरवीण चौधरी के समक्ष रखा गया

हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक तेलका नें डिजिट साक्षरता शिविर आयोजित कर लोगों को दी बैंक योजनाओं की जानकारी