in

पच्छाद विधायक रीना कश्यप ने लिया धन्यवाद कार्यक्रम में भाग

  राजगढ़(पवन तोमर ):- पच्छाद विधायक रीना कश्यप इन दिनों  विधानसभा क्षेत्र के विकास खण्ड पच्छाद की पंचायतो के दौरे पर धन्यवाद कार्यक्रम में भाग ले रही है| ग्राम पंचायत लाना बांका, धार टिक्करी व् डिंगर किन्नर के बाद रीना कश्यप ने मानगढ़, जयहर व् मह्लोग लाल टिक्कर में लोगो का आभार प्रकट किया|

इस दौरान लोगो की समस्याओं को भी सुना गया तथा अधिकतर का मौके पर निराकरण किया गया| उन्होंने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश में प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी व् प्रदेश में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में चहुमुखी विकास हो रहा है और देश व् प्रदेश तरक्की की राह पर है| उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से पूरा विश्व प्रभावित हुआ है और हमारा देश व् प्रदेश भी अछूता नही है|

सरकार कोरोना से निपटने के लिए अपना भरसक प्रयास कर रही है| अधिक से अधिक लोगो के टेस्ट करने के लिए राजगढ़ और सराहं दोनों जगह रेपिड एंटीजन टेस्ट की सुविधा मुहैया करवाई गयी है| उन्होंने कहा कि कोरोना से  विकास की रफ्तार में अवश्य अंतर पड़ा है लेकिन इसे रुकने नही दिया जायेगा|

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर भी चहुमुखी विकास के लिए गंभीर है और  हिमाचल ऐसा पहला राज्य बना है जहाँ विधायक निधी को फिर से आरम्भ कर दिया गया है| अन्य विकासात्मक कार्यो के लिए भी बजट की कमी को आड़े नही आने दिया जा रहा है और पच्छाद के लिए करोड़ो रूपए स्वीकृत किये गये है|

नेरीपुल कुमारहट्टी सड़क के 45 करोड़ के टेंडर हो चुके है| विधायक सिरमौरी मंदिर में लोगो से मिलकर उनका आभार प्रकट करेंगी| इस दौरान लोगो की समस्याओं को भी सुना जायेगा| धन्यवाद कार्यक्रम में कृषी विपणन बोर्ड हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष बलदेव भंडारी व् मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र नेहरु भी सम्मिलित रहे|  

भांदल पंचायत के कई गांवों मोबाइल नेटवर्क का सिग्नल ना होने के कारण मोबाइल सुविधा से वंचित हैं। : सांसद किशन कपूर

राजगढ़ में कोरोना का कहर लगातार बड़ता जा रहा है