in

पांवटा साहिब अस्पताल को मिली 15 लाख रुपए की राशि

पांवटा(ब्यूरो):- हिमाचल प्रदेश कायाकल्प अभियान के तहत स्वस्थ एवं साफ-सफाई सहित अन्य सुविधाओं को लेकर हिमाचल प्रदेश के समस्त अस्पतालों में प्रतिस्पर्धा रखी गई थी, इसमें प्रथम स्थान पर कांगड़ा का जडेजा अस्पताल रहा जिसे 25 लाख रुपए की राशि दी गई। दूसरे स्थान पर पांवटा का सिविल अस्पताल रहा जिसे 15 लाख रुपए की राशि दी गई। तीसरे स्थान पर मंडी जिले का सिविल हॉस्पिटल सुंदरनगर रहा इसे 1 लाख रुपए की राशि मिली। 4 सांत्वना पुरस्कार जो कुल्लू के सिविल अस्पताल, पालमपुर सिविल अस्पताल, सरकाघाट सिविल अस्पताल, और नूरपुर का सिविल अस्पताल शामिल है इन सभी को 3-3 लाख की राशि मिले दी गई।

कैटेगरी 2 वह कैटेगरी 3 में भी अस्पतालों को पुरस्कार दिए गए कैटेगरी दो का प्रथम पुरस्कार 7 लाख का था जो कांगड़ा के सीएचसी को मिला द्वितीय स्थान मंडी के सिविल हस्पताल करसोग को मिला इन्हें 5 लाख की राशि मिली तृतीय स्थान पर उना जिले का हरौली सिविल हस्पताल को मिला इसे 3 लाख की राशि दी गई। कैटेगरी 3 में कुल्लू का ग्राम प्राइमरी हेल्थ सेंटर रहा जिसे 2 लाख की राशि दी गई।

सिविल हस्पताल पावटा के प्रभारी डॉक्टर संजीव सहगल ने पावटा अस्पताल को द्वितीय स्थान मिलने पर संतोष व्यक्त किया है तथा लोगों का आभार प्रकट किया है।

हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक ने कोविड फंड में 6.51 लाख रुपये का अंशदान किया

बीबी जागीर कौर द्वारा स्त्री अकाली दल की 21 सदस्यीय मुख्य सलाहकार कमेटी का गठन विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने वाली महिलाओं को किया इस कमेटी में शामिल