in

पूर्व आई॰पीoएसo अधिकारी रामाश्रय तिवारी का हुआ निधन

 

 

 

 

 

 

 

 

 

पांवटा(प्रे.वि.):- रामाश्रय तिवारी पूर्व आई॰पीoएसo अधिकारी (1941-2020) बतरा हॉस्पिटल में निधन हो गया है। पण्डित बैजनाथ तिवारी के तीन पुत्रों में रामाश्रय तिवारी सबसे बड़े थे। उनके दो भाई राजेन्द्र तिवारी और जितेन्द्र तिवारी है। रामाश्रय तिवारी पांवटा के प्रसिद्ध समाजसेवी राजेंद्र तिवारी के बड़े भाई थे। वह अपने पीछे अपनी पत्नी श्रीमती शीला तिवारी , पुत्रियाँ साधना , सन्ध्या , शालिनी , नीलम और एक भरा पूरा परिवार  छोड़ गए है। वे पुलिस महानिरीक्षक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। तिवारी ने पुलिस अधिकारी के तौर पर अपना कार्य दिल्ली, शिमला, अरुणाचल प्रदेश में किया। 

उन्होंने दिल्ली पुलिस , उत्तर प्रदेश का एक संयुक्त दस्ता बनाया जो क्राइम कोर्रिडोर में दिल्ली से देहरादून तक अपराध रोकने में सफल रहा। उन्होंने आर.पी. एफ. में महानिरीक्षक के पद पर रहते हुए फ़ोर्स को अत्याधुनिक सुविधाएँ और ट्रेनिंग दे कर एक आदर्श फ़ोर्स बनाया। वे पुलिस फ़ोर्स को हमेशा प्रोत्साहित करते रहते थे। इसलिए दिल्ली पुलिस और आर.पी.एफ. में उनके अनेक प्रसंशक हैं। रामाश्रय तिवारी को राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाज़ा गया था, साथ ही वह अनेक पुरस्कारों से भी सम्मानित हुए थे।

जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित

31 दिसंबर से शुरू होगी पंचायती राज चुनाव की नामांकन प्रक्रिया