in

प्रदेश में बेरोजगारी चरम सीमा पर : हर्षवर्धन चौहान

हिमवंती मीडिया/शिलाई

शिलाई  विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं कांग्रेसी नेता हर्षवर्धन चौहान ने वर्तमान सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी चरम सीमा पर है, मंहगाई ने लोगो की कमर तोड़ दी है, जबकि सरकार अपने गुणगान में लगी है, हर्ष वर्धन ने कहा की आज देश और प्रदेश में बेरोजगारी और मंहगाई सबसे बड़ा मुददा है ,जबकि सरकार इन मुददो से ध्यान हटाने में लगी है।

हर्ष वर्धन ने कहा कि बीते 2017 के चुनाव में भाजपा ने वादा किया था कि अगर डबल ईंजन अर्थात (केन्द्र और प्रदेश में भाजपा)की सरकार बनी तो प्रदेश में मंहगाई और बेरोजगारी कम हो जाऐगी जनता ने उनकी बातो पर भरोसा किया और सत्ता इनको सोंप दी। अब हालात यह है कि बेरोजगारी ने पिछले 45 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है, जबकि मंहगाई डबल डिजिट मे है। आज प्रदेश की भाजपा सरकार जनता के इन मुददो पर बात करने की बजाय ध्यान हटाने में लगी है।

शिलाई के ज्यादातर स्कूलो ,स्वास्थय संस्थान पर कर्मचारी नही है और मुख्यमंत्री नए कार्यलय खोलने मे लगे है। हर्षवर्धन ने कहा प्रदेश की जनता अब इस सरकार को बाहर का रास्ता दिखाने और कांग्रेस को सत्ता सोंपने का मूड बना चुकी है। चौहान बोले जैसे ही कांग्रेस सत्ता में आती है हम जनता के मुददे की बात करेगे। कर्मचारीयो की मांगो को पुरा करेगे। उनकी पुरानी पेंशन को बहाल किया जाऐगा और मंहगाई कम करने और रोजगार सृजन पर जोर दिया जाऐगा।

 राजकीय प्राथमिक विद्यालय बाता मंडी में स्मार्ट एलईडी पैनल लगने से छात्रों में खुशी

कांग्रेस खो चुकी अपना वजूद न उनके पास नेता न नीति और न नियत : बालनाहटा