in

प्रधानमंत्री की माता के निधन पर मुख्यमंत्री ने किया शोक व्यक्त

हिमवंती मीडिया /शिमला 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता  हीराबेन मोदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वह 100 वर्ष की थीं। उन्होंने आज सुबह लगभग साढ़े तीन बजे अन्तिम सांस ली। स्वास्थ्य समस्याओं के कारण उन्हें इस सप्ताह के आरम्भ में अहमदाबाद के यू.एन. मेहता इंस्टीच्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती करवाया गया था।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

कर्मचारियों को ओपीएस देने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धः-मुख्यमंत्री

उक्त संस्थानों में रहने वालों को लोहड़ी व होली त्यौहार के दौरान 500 रुपये ग्रांट प्रति आवासी प्रदान करने का प्रदेश सरकार ने लिया निर्णय