in

बीर सिंह राणा जल शक्ति विभाग से होंगे सेवानिवृत्त

पांवटा(ब्यूरो):- बीर सिंह राणा शिलाई क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले मुख्य अभियंता के पद से जल शक्ति विभाग से सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। अभियंता के तौर पर उन्होंने अपनी सेवा शुरू की और मुख्य अभियंता के पद से सेवानिवृत् होकर अब अपनों के बीच आने वाले हैं। शिलाई वासियों के लिए उनके मन में शुरू से ही बड़ा लगाव रहा है और एक किसान परिवार से ताल्लुक रखने की वजह से खेती किसानी से इन्हें बहुत प्यार है। इनका कहना है कि अगर यह इस पद पर ना होते तो किसान ही होते।

यह लंबे समय तक कर्मचारी चयन आयोग से भी जुड़े रहे हैं और इन्होंने शिलाई क्षेत्र के नौजवानों के लिए रोजगार भी उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जल शक्ति विभाग जिसे पूर्व में जन स्वास्थ्य‌ विभाग कहा जाता था,यह एक महत्वपूर्ण विभाग रहा है। अपने कार्यकाल में बीर सिंह राणा जहां एक मधुर भाषी अधिकारी थे। वही काम के प्रति समर्पण भी इन में कूट-कूट कर भरा था। बीर सिंह राणा एक अच्छे अधिकारी ही नहीं अपितु एक अच्छे इंसान भी है और जन सेवा इन में कूट-कूट कर भरी है।

मन की बात 2.0’ की 13वीं कड़ी में प्रधानमंत्री के सम्बोधन का मूल पाठ

रेणुकाजी तीर्थ के सन्यास आश्रम में स्वामी मोहनपुरी की पुण्यतिथि मनाई गई श्रद्धा के साथ