in

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पांवटा साहिब द्वारा मनाया गया कांग्रेस का 137वां स्थापना दिवस

हिमवंती मीडिया/पावंटा साहिब 
विकासखंड पांवटा साहिब के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पांवटा साहिब द्वारा कांग्रेस का 137वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पांवटा साहिब के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग विशेष रूप से उपस्थित रहे। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस के संस्थापक ए.ओ ह्यूम को याद करके की गई।
 चौधरी किरनेश जंग ने सभी को कांग्रेस के द्वारा किए गए, अनेकों विकास कार्यों से अवगत करवाया और बताया कि कैसे कांग्रेस की सरकार ने हिमाचल प्रदेश को फर्श से अर्श तक पहुंचाने का कार्य किया। उन्होंने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों से भी कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है ,जिन्होंने बहुत विकास किये है। जबकि भाजपा ने लोगों को लूटने का काम किया है।
उन्होंने इस कार्यक्रम के बाद सूरजपुर स्थित मैनकाइंड जेसी जुनेजा अस्पताल जाकर मरीजों को फल वितरित किए एवं मरीजों का कुशलक्षेम जाना।

वार्ड का चुनाव तो जीता नहीं पाए, कैसे जीतेंगे खुद एमएलए का चुनाव

किड्स पैराडाइज स्कूल के बच्चो द्वारा मनाया गया क्रिसमिस का त्यौहार