in

भाजपा अब झूठे वादे कर के जनता को कर रहे भ्रमित :- राजीव किमटा

हिमवंती मिडिया/कुल्लू(रमेश कँवर)
देश में भाजपा सरकार ने कई बार सुरक्षा को खतरे में डाला है और अब एक बार फिर से झूठे वादे कर जनता को भ्रमित किया जा रहा है। भाजपा आज अपने 10 सालों के विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच नहीं जा रही। बल्कि हिंदुत्व और कुछ बिना कारण के मुद्दों को चर्चा का विषय बनाया जा रहा है। लेकिन देश की जनता  समझ चुकी है और वह भाजपा के झूठे झांसो में नहीं आने वाली है। ढालपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजीव किमटा ने कहा कि देश में मोदी सरकार अपने वादे निभाने में नाकामयाब रहें हैं और आज भी देश की सुरक्षा खतरे में हैं। आज देश में बेरोजगारी बढ़ी है और देश में किसान अपनी खेती को छोड़ रहा है।  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजीव किमटा ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों का फर्क गरीब लोगो पर पड़ा है। आज भारत पर कर्ज बढ़ा है और देश में महंगाई को बढ़ावा दिया गया है। देश में कुछ उद्योगपतियों को फायदा दिया गया और उनके कर्ज को माफ किया गया।
राजीव किमटा देश में बेरोजगारी की दर भी बीते 10 साल में बढ़ी है तो फिर आज भाजपा किस तरह से विकसित भारत की बात करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला सुरक्षा की बात करती है लेकिन मणिपुर में जिस तरह से महिलाओ के साथ दुर्व्यवहार किया गया। उस पर भाजपा ने कभी कोई बात नही कही। खाद्य सुरक्षा बिल पूर्व यूपीए सरकार के द्वारा लाया गया था और उसी बिल के तहत भाजपा सरकार लोगो में मुफ्त राशन बांट रही है। राजीव किमटा ने कहा कि अब हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस के द्वारा लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा जल्द की जा रही है और इससे पहले ही कांग्रेस कमेटी चुनावी प्रचार में जुट गई है। हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों कांग्रेस कब्जा करेगी और उपचुनाव में भी कांग्रेस के उम्मीदवार विजय होंगे।

पीपल मेले के लिए स्प्रिंग क्वीन 2024 की तैयारियां शुरू

85 वर्ष से अधिक आयु और दिव्यांग वोटरों को घर से वोट करने की मिलेगी सुविधा:- डीसी