in

भाजपा ने प्रत्याशियों की पहली सूची की जारी, खटीमा से चुनाव लड़ेंगे पुष्कर सिंह धामी

हिमवंती मीडिया/उत्तराखंड

उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 59 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए गए हैं। शेष सीटों पर दोबारा मंथन के बाद अगले प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी हो सकती है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से चुनाव लड़ेंगे। बची 11 सीटों पर बाद में नामों का एलान किया जाएगा। इस बार पांच महिलाओं को इस बार टिकट दिया गया है। वहीं 13 ब्राह्मण नेताओं को टिकट दिया गया है। 10 विधायकों के टिकट कटे हैं। इस बार कुंवर प्रणव चैंपियन का टिकट काट दिया गया है। उनकी पत्नी को टिकट दिया गया है।

कोऑपरेटिव बैंक ने कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को भेंट किया वाटर कूलर

देहरादून सहित अन्य इलाकों में मौसम हुआ खराब