in

भाजपा महासंपर्क अभियान के लिए तैयार : शारदा

हिमवंती मीडिया/शिमला
भाजपा शिमला शहरी मंडल की बैठक पंचायत भवन में मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, ज़िला अध्यक्ष रवि मेहता, ज़िला महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिल कश्यप, मंडल महामंत्री सुशील चौहान, गगन शर्मा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप कश्यप विशेष रूप में उपस्थित रहे।
भाजपा सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की भाजपा एक कार्यकर्ता आधरित राजनीतिक दल है और कार्यकर्ता हीभाजपा की नींव है। भाजपा प्रदेश भर में महाजनसंपर्क अभियान चलाने जा रही है जिससे भाजपा में नई ऊर्जा का संचालन होगा इस योजना का लाभ आने वाले शिमला नगर निगम चुनावों एवं 2022 में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कोरोना के संकटकाल में जन सेवा की दृष्टि से अद्भुत कार्य किए है जो कि जनता जानती है और कांग्रेस पार्टी ने केवल कोरोना के समय राजनीति की है। शिमला शहर के लिए शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने भी प्रदेश की अनेकों योजनाओं के अंतर्गत महत्वपूर्ण कार्य किए है जिसका लाभ आने वाले नगर निगम चुनावों में भाजपा को होगा।

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा पालमपुर में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम इकाइयों हेतू बैठक का आयोजन

विधान सभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री तथा जल शक्ति मंत्री का किया आभार व्यक्त