in

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश का हमीरपुर, नादौन एवं बड़सर मंडल का प्रशिक्षण वर्ग गौतम गर्ल्स कॉलेज के सभागार में संपन्न हुआ

 

हमीरपुर(ब्यूरो):- भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश का हमीरपुर, नादौन एवं बड़सर मंडल का प्रशिक्षण वर्ग गौतम गर्ल्स कॉलेज के सभागार में संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यमंत्री के सलाहकार त्रिलोक जम्वाल रहे उनके साथ भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुमित शर्मा ,भाजपा जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा, विधायक नरेंद्र ठाकुर एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर उपस्थित रहे।

सुजानपुर , धर्मपुर एवं भोरंज मंडल का प्रशिक्षण वर्ग टोनी देवी मंदिर के परिसर में संपन्न हुआ इस वर्ग में प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा उपस्थित रहे वर्ग का समापन प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल द्वारा किया गया।
प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जमवाल ने कहा की भाजपा हिमाचल प्रदेश देश की पहली ऐसी पार्टी होने वाली है जो पेपरलेस होने जा रही है उन्होंने बताया कि भाजपा ने 2013 में पन्ना प्रमुख योजना की शुरुआत करी थी और इसी कड़ी में यह सातवीं ऐसी योजना है जो धरातल पर उतरने जा रही है।

उन्होंने बताया कि भाजपा के विस्तारक की अहम भूमिका है और संगठन निर्माण की दृष्टि से विस्तारक रीड की हड्डी है। संगठन को सत्ता में लाने की दृष्टि से विस्तारक का बहुत बड़ा योगदान है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा सत्ता को सेवा का माध्यम माना है और इसी सकारात्मक सोच से सत्ता और संगठन दोनों काम करता है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र हिमाचल प्रदेश की एहम योगदान है जहां हिमाचल प्रदेश के दो बार के मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर एवं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आते हैं।

इस दृष्टि से कार्यकर्ताओ की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। बैठक में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुमित शर्मा ने विस्तार के प्रशिक्षण का टेक्निकल सेशन लिया।

पटवारियों को जन सुविधा पोर्टल और ‘ई-रोजनामचा’ के संचालन का प्रशिक्षण

तेज रफ्तार से आती हुई अल्टो कार ने मारी बच्चे को टक्कर