in

मनाली कांग्रेस ने मनाय शहीदी दिवस

हिमवंती मीडिया/रमेश कंवर(कुल्लू) 
मनाली कांग्रेस ने कटरार्ठं शुभम कैफे में सेवादल की अगुआई में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पूण्यतिथि पर झंडा दिवस कार्यक्रम और शहीदी दिवस मनाया। सबसे पहले झंडा लहराया गया। इसके बाद राष्ट्र पिता मोहनदास कर्मचंद गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस कार्यक्रम के बाद सेवादल और मनाली कांग्रेस ने शुभम कैफे से लेकर कटराईं बाजार तक रैली भी निकाली। मनाली कांग्रेस अध्यक्ष हरिचंद शर्मा का कहना है कि गांधी जी ने सार जीवन देशसेवा मे अर्पित कर दिया। लेकिन 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोड़से ने उन्हें गोल चला कर उनकी निर्मम हत्या कर दी।
गांधी जी की सेवाओं के चलते ही यूएनओ द्वारा30 जनवरी को अंतराष्ट्रीय शहीद दिवस के रूप में पूरी दुनिया में मनाया जाता है। इस मौके पर  भुवनेश्वर गौड, रोहित वत्स धामी, राजीव किमटा, अरूणा ठाकुर, चेतराम नेगी, नवीन तनवर, धनीदेवी, खुडूराम, पुष्पा कटोच,सतीश चंद, रामलाल और धर्मूवाष्टा सहित कई लोग मौजूद रहे।

सुखराम चौधरी ने 3 करोड़ 81 लाख की लागत से बनने वाली शिवा-बनौर सड़क का किया शिलान्यास

हिमाचल खुम्ब विकास योजना से खुले स्वावलंबन के द्वार