in

मनीष ठाकुर की हुई कांग्रेस में घर वापसी, युवा कांग्रेस को मिलेगी मजबूती:- नरेन्द्र परमार

हिमवंती मीडिया/पावंटा साहिब(प्रिती)

पूर्व प्रदेश प्रवक्ता हिमाचल युवा कांग्रेस नरेंद्र परमार ने भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव, विभिन्न राज्यों के प्रभारी ,व हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मनीष ठाकुर कि कांग्रेस पार्टी में घर वापसी के लिए राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजीव शुक्ला हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह शिक्षा मंत्री व शिमला लोकसभा संसदीय क्षेत्र के प्रभारी रोहित ठाकुर का आभार व्यक्त किया। नरेंद्र परमार ने बताया कि फायर ब्रांड नेता मनीष ठाकुर पूर्व प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष थे तो उस समय हिमाचल प्रदेश में युवा कांग्रेस को बेहद मजबूती मिली इस दौरान आम परिवार के युवाओं को संगठन में काम करने का अवसर मिले और विपक्ष में कांग्रेस को निश्चित तौर पर मजबूती मिली जिसके लिए वह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी का धन्यवाद करते हैं।

पूर्व प्रदेश प्रवक्ता व आंजभोज जॉन के पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र परमार ने बताया कि मनीष ठाकुर की कांग्रेस में घर वापसी होने से पूरे प्रदेश के युवाओं के अंदर नया जोश वा ऊर्जा प्रसारित हो रही है प्रदेश कांग्रेस पार्टी को लोकसभा चुनाव में मनीष ठाकुर की कार्यशाली का असर निश्चित तौर पर देखने को मिलेगा मनीष ठाकुर ने हमेशा संगठन में काम करने वाले लोगों को प्रदेश व देश में काम करने का मौका दिया। अपनी कर्म भूमि पांवटा साहिब पधारने पर मनीष ठाकुर जी का पांवटा में जोर-शोर से ढोल नगाड़ों के साथ व पूरे उत्साह से स्वागत किया जाएगा मनीष ठाकुर आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी को अपने सक्षम नेतृत्व से मजबूती प्रदान करेंगे साथ ही साथ प्रदेश के आम परिवारों से राजनीति में जुड़े युवाओं को आगे बढ़ाने के अवसर देंगे तथा कांग्रेस पार्टी को हमेशा मजबूत बनाने के लिए कार्यरत रहेंगे।

जिंदल पब्लिक स्कूल 12वीं का परीक्षा परिणाम रहा शानदार

महिला प्रत्याशी पर दांव खेलने को कांग्रेस तैयार अनुराधा राणा का नाम टिकट की दौड़ में  सबसे आगे